जयपुर, राजस्थान: राजस्थान में इस साल मानसून ने बीते कई दशकों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जुलाई में हुई भारी बारिश ने 69 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए राज्य के इतिहास में दूसरी सबसे अधिक बारिश दर्ज की है। मौसम विभाग के अनुसार, जुलाई में कुल 285 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो 1956 में हुई 308 मिमी बारिश के बाद सबसे ज्यादा है। कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है और सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

यूनिवर्सिटी की वेबसाइट हैक कर PM मोदी को गाली, पुलिस ने शुरू की जांच

 

कुल्लू में भूस्खलन से 4 की मौत

शिमला, हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन का कहर जारी है। कुल्लू जिले के निरमंड की घाटू पंचायत के शर्मानी गांव में देर रात हुए भूस्खलन से दो मकान पूरी तरह से जमींदोज हो गए। मलबे में दबकर एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। स्थानीय प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं।

अहमदाबाद में करंट लगने से पति-पत्नी की मौत

अहमदाबाद, गुजरात: गुजरात के अहमदाबाद शहर में एक दुखद घटना सामने आई है। बारिश के बाद एक घर में लोहे के तार में करंट उतर आया, जिसकी चपेट में आकर पति-पत्नी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पत्नी कपड़े उतार रही थी, तभी उसे करंट लगा। उसे बचाने दौड़े पति को भी करंट लग गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version