March 2026 new rules : नई दिल्ली। हर महीने की तरह मार्च 2026 की शुरुआत भी कई अहम आर्थिक बदलावों के साथ होने जा रही है। 1 मार्च से लागू होने वाले नए नियमों का सीधा असर आम लोगों के खर्च, डिजिटल पेमेंट, यात्रा और बैंकिंग सेवाओं पर पड़ेगा। एलपीजी गैस से लेकर यूपीआई ट्रांजैक्शन, रेलवे टिकट बुकिंग और बैंक खातों के नियमों में बदलाव संभावित है।

आइए जानते हैं मार्च 2026 से लागू होने वाले प्रमुख बदलाव और उनका आम लोगों पर क्या असर पड़ेगा।

LPG और CNG-PNG की कीमतों में बदलाव संभव

हर महीने की पहली तारीख को पेट्रोलियम कंपनियां गैस की कीमतों की समीक्षा करती हैं। पिछले महीनों में मुख्य रूप से कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े हैं। 1 मार्च को घरेलू LPG, CNG और PNG की कीमतों में भी बदलाव संभव है। अगर दाम बढ़ते हैं तो घरेलू बजट पर असर पड़ सकता है।

रेलवे टिकट बुकिंग के नियम बदल सकते हैं

भारतीय रेलवे टिकट बुकिंग सिस्टम को और आसान बनाने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के अनुसार नया RailOne ऐप लॉन्च किया जा सकता है, जिसमें जनरल टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट और लोकल यात्रा से जुड़ी सुविधाएं एक ही जगह मिलेंगी। इससे टिकट बुकिंग प्रक्रिया डिजिटल और सरल हो जाएगी।

 सिम बाइंडिंग का नया नियम लागू

डिजिटल फ्रॉड रोकने के लिए 1 मार्च से सिम बाइंडिंग नियम लागू किया जा सकता है। इसके तहत मैसेजिंग ऐप्स जैसे WhatsApp, Telegram और Signal मोबाइल सिम से लिंक रहेंगे। यदि फोन से सिम निकाल दिया गया तो ये ऐप्स काम करना बंद कर देंगे।

UPI पेमेंट में बढ़ेगी सुरक्षा

बड़े ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के लिए सिर्फ UPI PIN काफी नहीं होगा। हाई-वैल्यू पेमेंट के लिए बैंक अतिरिक्त सुरक्षा जैसे बायोमेट्रिक या मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन लागू कर सकते हैं। इससे डिजिटल भुगतान और सुरक्षित होगा।

 बैंक खातों में मिनिमम बैलेंस का नया नियम

सरकारी बैंक मिनिमम बैलेंस नियम में बदलाव कर सकते हैं। नए नियम के तहत किसी एक दिन बैलेंस कम होने पर पेनल्टी नहीं लगेगी, बल्कि औसत मासिक बैलेंस (Average Monthly Balance) के आधार पर शुल्क तय होगा।

 ATF, CNG और PNG की दरों की मासिक समीक्षा

हर महीने की तरह टर्बाइन फ्यूल (ATF), CNG और PNG की कीमतों में भी संशोधन किया जाएगा। इसका असर हवाई यात्रा और परिवहन लागत पर पड़ सकता है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version