Nag Panchami 2025: नाग पंचमी का त्योहार 29 जुलाई 2025 को मनाया जाएगा। इस दिन नाग देवता की पूजा के साथ ही नागों के पूज्य भगवान शिव की भी पूजा की जाती है। इस दिन अगर आप शिवलिंग की पूजा के दौरान कुछ चीजें शिवलिंग पर अर्पित करते हैं तो आपको शुभ फलों की प्राप्ति होती है। ऐसा करने से कालसर्प दोष से भी आप मुक्त होते हैं और शिव जी का आशीर्वाद भी आपको प्राप्त होता है। इस दिन क्या चीजें आपको शिवलिंग पर अर्पित करनी चाहिए, आइए जानते हैं।

संसद के मानसून सत्र का आज पांचवां दिन, SIR पर विपक्ष का प्रोटेस्ट मार्च

नाग पंचमी के दिन शिवलिंग पर अर्पित करें ये चीजें 

शिवलिंग पर अर्पित करें कच्चा दूध 

नाग पंचमी के दिन शिवलिंग पर कच्चा दूध आपको अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से कुंडली में मौजूद कालसर्प दोष का असर कम होने लगता है। साथ ही भोलेनाथ आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर भी आते हैं।

शिवलिंग पर चढ़ाएं धतूरा

भगवान शिव को धतूरा अतिप्रिय है इसलिए आपको नाग पंचमी के पावन अवसर पर धतूरा भी शिवलिंग पर जरूर अर्पित करना चाहिए। धतूरा शिवलिंग पर अर्पित करने से रोग से आपको मुक्ति मिलती है, साथ ही आर्थिक पक्ष भी मजबूत होता है।

काले तिल दिलाएंगे कालसर्प दोष से छुटकारा

पानी में काले तिल मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करने से कालसर्प दोष का प्रभाव खत्म होता है। साथ ही आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव भी देखने को मिलते हैं। इसलिए नाग पंचमी के पावन अवसर पर आपको शिवलिंग पर तिल भी अवश्य अर्पित करने चाहिए।

रायपुर में बढ़ रहे अपराध से दहशत, 15 दिन के भीतर 6 मर्डर, अब बंद बोरी में मिली युवक की लाश

बेलपत्र शिवलिंग पर अर्पित करने से भोलेनाथ शीघ्र होंगे प्रसन्न

नाग पंचमी के दिन अगर आप बेलपत्र शिवलिंग पर अर्पित करते हैं तो भगवान शिव आपकी मनोकामनाओं को अतिशीघ्र पूरा करते हैं। शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाने से कालसर्प दोष भी दूर होता है और साथ ही पारिवारिक जीवन में भी संपन्नता आती है। इसके साथ ही मानसिक समस्याओं को हल करने के लिए भी शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करना चाहिए।

अक्षत-चंदन अर्पित करने से जीवन में आएगी स्थिरता

भगवान शिव और नाग देवता को प्रसन्न करने के लिए आपको नाग पंचमी के दिन अक्षत और चंदन भी शिवलिंग पर अर्पित करना चाहिए। अक्षत जहां आपके जीवन में समृद्धि लेकर आते हैं वहीं चंदन से घर-परिवार में शांति और स्थिरता बनी रहती है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version