ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोवल का बहुत बड़ा बयान सामने आया है। NSA डोवल ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत को कोई नुकसान नहीं हुआ। डोवल ने कहा कि विदेशी मीडिया ने जानबूझकर झूठी खबर फैलाई और किसी के पास भारत के नुकसान की एक भी फोटो नहीं है। NSA अजीत डोवल ने IIT मद्रास के 62वें दीक्षांत समारोह के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ये बातें कही हैं। आइए जानते हैं कि उन्होंने इस बारे में और क्या कुछ कहा है।

CG : युक्तियुक्तकरण के खिलाफ आम आदमी पार्टी का प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन

पूरे ऑपरेशन में सिर्फ 23 मिनट लगे

अजीत डोवल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा- “हमें अपनी स्वदेशी तकनीक विकसित करनी होगी। सिंदूर का ज़िक्र यहां किया गया था। हमें इस बात पर गर्व है कि इसमें कितनी स्वदेशी सामग्री थी। हमने पाकिस्तान के आर-पार 9 आतंकवादी ठिकानों पर निशाना साधने का फ़ैसला किया। ये सीमावर्ती इलाक़ों में नहीं थे। हमसे कोई भी निशाना चूका नहीं। हमने इसके अलावा कहीं और निशाना नहीं साधा। यह उस बिंदु तक सटीक था जहां हमें पता था कि कौन कहां है। पूरे ऑपरेशन में सिर्फ 23 मिनट लगे।”

विदेशी मीडिया पर भड़के NSA डोवल

अजीत डोवल ने कहा- “विदेशी मीडिया में बहुत कुछ कहा गया। पाकिस्तान ने ये किया, वो किया। आप मुझे एक भी तस्वीर बताइए। आज का दौर सैटेलाइट का है, आप मुझे एक भी तस्वीर दिखाइए जिसमें भारत की तरफ हुआ कोई नुकसान दिखाई दे। उन्होंने कुछ लिखा, न्यूयॉर्क टाइम्स ने…लेकिन तस्वीरों में 10 मई से पहले और बाद में पाकिस्तान के 13 हवाईअड्डे दिखाई दे रहे थे।”

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देखेंगी अनुपम खेर की ‘तन्वी द ग्रेट’, एक्टर ने जताई खुशी, बोले- बहुत उत्साहित हूं

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवल ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर रिपोर्टिंग के लिए विदेशी मीडिया की आलोचना करते हुए कहा- “विदेशी मीडिया ने कहा कि पाकिस्तान ने ऐसा और ऐसा किया। आप मुझे एक भी तस्वीर बताइए, जिसमें किसी भी भारतीय (संरचना) को कोई नुकसान पहुंचा हो, यहां तक कि एक शीशा भी टूटा हो। उन्होंने ये बातें लिखीं और प्रसारित कीं। तस्वीरों में 10 मई से पहले और बाद में पाकिस्तान के केवल 13 हवाई अड्डे दिखाई दिए, चाहे वह सरगोधा हो, रहीम यार खान हो, या चकलाला हो। मैं आपको केवल वही बता रहा हूं जो विदेशी मीडिया ने तस्वीरों के आधार पर प्रसारित किया। हम ऐसा करने में (पाकिस्तानी हवाई अड्डों को नुकसान पहुंचाने में) सक्षम हैं।”

 

WhatsApp0 Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version