चंदन मिश्रा हत्याकांड में सोमवार को एसटीएफ और पटना पुलिस 4 आरोपियों को कोलकाता से पटना लेकर पहुंच गई है. इनमें मुख्य शूटर तौसीफ बादशाह भी शामिल है. पुलिस लाइन में सभी से पूछताछ हो रही है.

शर्मनाक! पढ़ाई का सपना दिखाकर लाई गईं बच्चियां, पुलिस वालों ने बना दिया बंधुआ मजदूर

पटना लाए गए आरोपी

सभी को कड़ी सुरक्षा के बीच सड़क मार्ग से पटना लाया गया. ये सभी 17 जुलाई को पारस अस्पताल में हुई घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए थे. उसके बाद पटना पुलिस ने कोलकाता के आनंदपुर स्थित एक गेस्ट हाउस से गिरफ्तार किया था. पटना पुलिस को 48 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मिली है.

चारों से पूछताछ जारी

दरअसल, पुलिस को शक है कि पुरुलिया जेल में बंद गैंगस्टर शेरू ने अपने गुर्गों के जरिए चंदन मिश्रा की हत्या की सुपारी तौसीफ बादशाह को दी और उसी आधार पर जांच को आगे बढ़ाया गया है. पुलिस के मुताबिक तौसीफ को 10 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी. एक अन्य आरोपी निशु ने इस साजिश को अंजाम देने में तौसीफ की मदद की थी. हालांकि निशु कथित तौर पर लकवाग्रस्त है और पहले कभी गोली लगने से घायल हुआ था. इन तमाम बिंदुओं पर चारों से पूछताछ जारी है.

सावन के पहले प्रदोष व्रत पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना शिव जी हो सकते हैं नाराज

गोली मारकर की थी हत्या

आपको बता दें कि बक्सर जिला निवासी गैंगस्टर चंदन मिश्रा की बीते गुरुवार 17 जुलाई की सुबह पटना के पारस अस्पताल में हथियारबंद बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया, जिसमें 5 हथियारबंद लोग अस्पताल के आईसीयू में घुसते दिख रहे हैं. इसी से सभी की पहचान की गई और फरार सभी आरोपियों को कोलकाता से गिरफ्तार किया गया.


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version