अब पक्के घर में सुकून से बीत रहा है जीवन, संध्या कुर्रे ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
सक्ती (गंगा प्रकाश)। प्रधानमंत्री आवास योजना और महतारी वंदन योजना ने ग्रामीण महिलाओं के जीवन में खुशियों के रंग भर दिए हैं। पहले जहाँ महिलाएँ कच्चे मकान और आर्थिक तंगी में जीवन गुजारती थीं, वहीं अब इन योजनाओं ने उन्हें आत्मनिर्भर, सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर दिया है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत लवसरा की निवासी संध्या कुर्रे बताती हैं कि पहले वह मिट्टी के कच्चे घर में रहती थी। बरसात के दिनों में पानी टपकता था, दीवारें टूटने लगती थीं। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण पक्का घर बनवाना उनके लिए नामुमकिन लग रहा था। तभी ग्राम पंचायत में उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में जानकारी मिली। उन्होंने आवेदन किया और पात्रता मिलने पर योजना का लाभ मिला। संध्या बताती है कि अब मेरा अपना पक्का घर बन गया है। घर मजबूत है, बारिश-धूप की चिंता नहीं रहती। यह घर मेरे लिए सिर्फ ईंट और छत नहीं, बल्कि सम्मान और सुकून का घर है। वह आगे बताती हैं कि महतारी वंदन योजना से हर महीने मिलने वाले आर्थिक सहायता राशि से उनके जीवन में और भी सहारा दिया है। वह आगे बताती है कि इस पैसे से मैं घर का राशन और अन्य जरूरत का सामान पर खरीद पा रही हूँ। खुद अपने घर की जरूरतें पूरी कर लेती हूँ। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताते हुए कहा कि सरकार की ये योजनाएँ गाँव की महिलाओं के लिए वरदान हैं। अब महिलाएँ आत्मनिर्भर हो रही हैं और अपने परिवार की जिम्मेदारी खुद निभा रही हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में चल रही महतारी वंदन योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो रही है। इस योजना ने ग्रामीण महिलाओं में आत्मविश्वास, सम्मान और अपने पैरों पर खड़े होने का साहस जगाया है।
There is no ads to display, Please add some
