जल संरक्षण, प्रतियोगिताओं व वृक्षारोपण से ग्रामीणों में जागरूकता
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 अंतर्गत जलग्रहण कार्यों की सराहनीय प्रगति
गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना-जलग्रहण विकास इकाई 2.0 अंतर्गत जलग्रहण विकास कार्यों में जनभागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से भारत शासन के निर्देशानुसार विगत दिवस देवभोग विकासखण्ड के ग्राम झिरीपानी में वाटरशेड महोत्सव का आयोजन किया गया। वाटरशेड महोत्सव के दौरान जलग्रहण समिति झिरीपानी ग्राम झिरीपानी में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में पानी की पाठशाला, प्रभातफेरी, रंगोली प्रतियोगिता, चित्रकला, श्रमदान कर वृक्षारोपण के कार्यक्रम आयोजित किया गया।
पानी की पाठशाला में सर्वेयर जगजीवन धु्रव द्वारा जल संरक्षण के महत्व एवं उपयोग पर विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के द्वारा परियोजना क्षेत्र में हुए जलग्रहण विकास कार्यों की सराहना कर जल के संरक्षण हेतु उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया गया। इसी कड़ी में रंगोली प्रतियोगिता एवं चित्रकला में शामिल छात्र छात्राओं को जनप्रतिनिधियों के द्वारा पुरूस्कृत किया गया। ग्राम झिरीपानी के आंगनबाडी में वृक्षारोपण कार्य किया गया। परियोजना में कार्यरत महेन्द्र कुमार सिन्हा एवं अविनाश कुमार के द्वारा बताया गया कि जनभागीदारी कप 2026 अंतर्गत जनभागीदारी के माध्यम से किये गये जल सरंक्षण के कार्यों को एवं सोशल मिडीया कॉम्पीटीशन में फेसबुक, इंस्टाग्राम, युट्यूब आदि सोशल मिडीया प्लेटफार्म पर जल एवं मृदा संरक्षण के तैयार रिल्स, फोटोग्राफ्स का चयन कर पुरुस्कृत किया जायेगा।
इस अवसर पर सरपंच थबीरो मांझी, तुलेश्वरी मांझी, पदुलोचन जगत, खिरलाल नागेश, सीताराम यादव पूर्व मण्डल अध्यक्ष, सनत कुमार मांझी दुष्यंत कुमार पात्र, विनोद कुमार यादव, पैकू राम नायक गोविन्द मांझी, डमरूधर , जुगराज नागेश सचिव, चुन्नी लाल नायक, डमरूधर मांझी, भुवन सिंह मांझी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। वाटरशेड महोत्सव में रमेश धु्रव सर्वेयर, तुकराम धु्रव सर्वेयर, सहदेव नाम डब्ल्यू. डी.टी., रंजीत मोहले ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी एवं समस्त माइक्रोवाटरशेड सचिव भी शामिल रहे।
There is no ads to display, Please add some
