वारदात का सीन रीक्रिएट करने घटनास्थल पर जाएंगे आरोपी?

23 मई को मेघालय के शिलांग से गायब हुई सोनम रघुवंशी ने 9 जून की रात यूपी के गाजीपुर में सरेंडर कर दिया। सोमवार देर शाम उसे मेघालय पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से कोर्ट ने उसे 3 दिनों की ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया है। मेघायल पुलिस सोनम को सड़क के रास्ते पटना ले जा रही है जहां से आज दोपहर फ्लाइट से मेघालय लेकर जाएगी। वहीं, इस मामले में दूसरे आरोपियों सोनम के प्रेमी राज कुशवाहा और दो कॉन्ट्रैट किलर विशाल चौहान, आकाश राजपूत को भी मेघालय पुलिस ने सोमवार को इंदौर कोर्ट में पेश किया जहां से कोर्ट ने तीनों को 7 दिन की ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया। वहीं तीसरे किलर आनंद कुर्मी को आज पुलिस कोर्ट में पेश करेगी इसके बाद मेघालय पुलिस चारों आरोपियों को फ्लाइट से मेघालय लेकर जाएगी।

सभी आरोपियों को शिलॉन्ग लाने के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस कोर्ट से आरोपियों की रिमांड मांगेगी, इसके बाद उनसे पूछताछ की जाएगी। वारदात का सीन रीक्रिएट करने के लिए आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाया जा सकता है।

बीजेपी शासित राज्यों के सीएम आज करेंगे प्रेस कांफ्रेंस, मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर गिनाएंगे काम

किसने किया था राजा पर पहला वार?  

इस बीच, सोमवार को राजा रघुवंशी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सामने आ गई जिससे पता चला है कि राजा रघुवंशी के सिर पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। उसके सिर में दो चोटें आई थीं। पुलिस सूत्रों की मानें तो शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि चार आरोपियों में से एक विशाल चौहान ने राजा के सिर पर हमला किया था। उस दौरान सोनम भी वहां मौजूद थी। उसी ने राजा के सिर पर हमला करने के लिए सुपारी किलर्स को उकसाया था।

एक और आरोपी आकाश राजपूत इस दौरान एक दूसरी किराए की बाइक से वहां निगरानी कर रहा था। आकाश बार-बार उस रूट पर ये देख रहा था कि वहां कोई आ तो नहीं रहा है। राजा को मारने से पहले उसकी किराए की बाइक भी छीन ली गई थी।

नक्सली हमले में शहीद ASP आकाश राव को अंतिम विदाई, रायपुर मुक्तिधाम में हुआ अंतिम संस्कार

अब तक क्या-क्या हुआ?

  • राजा और सोनम की शादी 11 मई को इंदौर में हुई। दोनों पति-पत्नी 20 मई को हनीमून के लिए मेघालय गए।
  • मेघालय से 23 मई को लापता हुई सोनम रघुवंशी। 9 जून को रात करीब डेढ़ बजे गाजीपुर-वाराणसी हाइवे के काशी ढाबे पर पहुंची।
  • ढाबे वाले से सोनम ने मोबाइल फोन मांगा और अपने घर फोन किया। घर वालो के कहने पर ढाबे वाले ने पुलिस बुलाई।
  • गाजीपुर पुलिस रात करीब 2 बजे ढाबे पर पहुंची। पुलिस ने सोनम से जानने की कोशिश की कि वो गाजीपुर कैसे आई।
  • सोनम बार-बार कहती रही कि उसकी तबियत खराब है। गाजीपुर पुलिस सवा दो बजे के पास सोनम को मेडिकल कालेज ले गई, मेडिकल कराया।
  • सुबह पांच बजे सोनम को पुलिस वन स्टॉप सेंटर ले गई। शाम छह बजके दस मिनट पर मेघालय पुलिस सोनम के पास वन स्टॉप सेंटर पहुंची।
  • शाम 7 बजे मेघालय पुलिस सोनम को मेडिकल कराने ले गई। रात साढ़े आठ बजे मेघालय पुलिस सोनम की ट्रांजिट रिमांड के लिए जिला अदालत पहुंची।
  • रात 11 बजे मेघालय पुलिस को सोनम की 72 घण्टे की रिमांड मिली। रात साढ़े ग्यारह बजे मेघालय पुलिस सोनम को कोर्ट से लेकर निकली।
  • पुलिस सड़क के रास्ते सोनम को पहले पटना ले गई है। पटना से 10 जून को दोपहर की फ्लाइट से पुलिस उसे मेघालय ले जाएगी।

सोनम ने गाजीपुर में सरेंडर का प्लान क्यों बनाया?

फिलहाल हत्या के आरोपी मेघालय पुलिस के कब्जे में हैं लेकिन उनके सामने सबसे बड़ा चैलेंज वारदात की हर कड़ी को जोड़ने का है क्योंकि अभी तक ये साफ नहीं हुआ है कि 23 मई को शिलांग से सोनम कैसे फरार हुई? वो मेघालय से 11 सौ किलोमीटर दूर गाजीपुर कैसे पहुंची? सोनम ने राजा को मारने के लिए मेघालय को ही क्यों चुना? राजा को मारने की वजह क्या थी?

पुलिस सूत्रों की मानें तो सोनम पति राजा की हत्या के बाद उसकी जांच पर पूरी नजर रख रही थी। उसे ये भी मालूम था कि उसे मृत समझकर मेघालय पुलिस खाइयों में उसकी तलाश कर रही है लेकिन जब उसे पता चला कि उसके दोस्त राज कुशवाह को पुलिस ने इंदौर से गिरफ्तार कर लिया है तब सोनम को समझ आ गया कि अब उसका बचना मुश्किल है। फिर उसने परिवारवालों से बात की और गाजीपुर में सरेंडर का प्लान बनाया।

Brekings: एक घंटे… दो जिंदगियां… एक मसीहा: RHO पूनम सिन्हा ने रच दिया सेवा का कीर्तिमान

कैसे शुरू हुआ सोनम और राज कुशवाहा का अफेयर?

  • राज कुशवाह और सोनम के सीडीआर असेसमेंट से ये भी साफ हो गया है कि राज से सोनम की पुरानी दोस्ती थी।
  • इंदौर में सोनम के पिता की प्लाई वुड की फैक्ट्री है
  • सोनम पढ़ाई के बाद अपने पिता की कंपनी में काम करने लगी।
  • सोनम कंपनी में एचआर हेड थी और राज कुशवाह कंपनी में मैनेजर के पद पर काम करता था
  • यहीं दोनों की मुलाकात हुई और फिर अफेयर शुरू हुआ।

प्यार परवान चढ़ा लेकिन ये बात सोनम के परिवार को पसंद नही आई। उन्होंने इंदौर के ही रहने वाले राजा रघुवंशी से दो महीने के अंदर सोनम की शादी करा दी जिसके बाद सोनम और राज ने राजा रघुवंशी को रास्ते से हटाने के लिए प्लान बनाया।

कैसे रची गई हत्या की साजिश?

  1. राज कुशवाहा खुद शिलांग नहीं गया बल्कि राजा की हत्या करने के लिए किलर को शिलांग भेजा ताकि राजा की हत्या भी हो जाए और किसी को शक भी ना हो।
  2. सोनम और राज के प्लान के मुताबिक विशाल, आकाश और आनंद तीनों शिलांग पहुंच गए थे। इन्हें भी ये ताकीद दी गई थी कि वे किसी भी हाल में उस जगह पर न ठहरें, जहां सोनम और राजा ठहरे हुए हैं।
  3. होम स्टे से सुबह 5.30 बजे चेक आउट करने का प्लान भी सोनम की साजिश का हिस्सा था क्योंकि इतनी सुबह रास्तों पर लोग कम होते हैं जिससे लोगों की नजरों से बचा जा सके।

राजा के परिवार ने क्या कहा?

राजा की मां की मानें तो सोनम ने ही मेघालय जाने का प्लान बनाया था। उनका कहना है कि राजा को पहले से कुछ भी पता नहीं था। जब सोनम ने टिकट बुक कराया तब परिवारवालों ने दोनों को जाने को कहा। मेघालय पुलिस अब सभी आरोपियों को शिलांग लाकर पूछताछ करेगी क्योंकि अभी तक मर्डर की पूरी गुत्थी सुलझी नहीं है। राजा का फुलप्रूफ प्लान के साथ मर्डर किया गया। मेघालय पुलिस सभी आरोपियों से डिटेल में पूछताछ करेगी जिसके बाद पूरी साजिश का खुलासा हो सकेगा।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version