मंडी: हिमाचल प्रदेश के मंडी के गोहर तहसील से करीब 20 किलोमीटर दूर पंगल्यूड गांव में सन्नाटा पसरा है. पंगल्यूड गांव में दो परिवारों के 9 लोग बह गए. 4 लोगों के शव घटना स्थल से 150 किलोमीटर दूर ज्वालापुर में मिले. सोचिए तबाही कितनी खौफनाक होगी कि पल में ही दो परिवारों को तबाह कर दिया. नदी का बहाव इतना तेज था कि 5 लोगों के शव बिलासपुर से ज्वालापुर के बीच मिले. जबकि 5 लोग अब भी लापता है.

घरवालों के लिए खाना बना रही थी राधिका, पिता ने पीछे से दाग दीं गोलियां, फिर जानिए हुआ क्या?

तेज बहाव ने उजाड़ा सबकुछ

घटना को दस दिन बीत चुके हैं लेकिन 5 लोगों को NDRF और गांव के लोग अभी भी खोज रहे हैं. फिलहाल कोई सफलता नहीं मिली है. पंगल्यूड गांव में 23 साल की खेम लता हमें मिली. इस हादसे में वो अब पूरे परिवार में अकेली बची हैं. उनके पिता पद्म सिंह, मां देवकी भाई झाबर और भाभी पार्वती के साथ दो छोटे बच्चे तेज बहाव में बह गए. इस बड़े दुख से खेमलता बदहवास हैं और कलेजा फट गया है. वो न तो ठीक से बोल पा रही हैं न रो पा रही है. भाई, मां और एक बच्चे की लाश मिली बाकी लोगों का कोई अता पता नहीं है.

मृतक पद्म सिंह के भाई धामेश्वर सिंह हमें उस खड्ड तक ले जाते हैं, जहां पद्म सिंह का पक्का मकान था और चार बीघे खेत पर टमाटर लगे थे. आज यहां बहकर आई लकड़ी के मलबे के सिवा कुछ नहीं है. धामेश्वर ने बताया कि रात को करीब एक बजे बाढ़ आ गई. पास में रहने वाले बुजुर्ग दंपत्ति  पक्के मकान में शरण लेने के लिए आ गए थे. पानी पहले पहली मंजिल में भरा तो 9 लोग ऊपर की मंजिल में चले गए. नदी के उसपार धामेश्वर भी मौजूद थे. लेकिन रात को बारिश और पानी का बहाव इतना तेज था कि वो मदद करने में असहाय थे.

सावन में शिव पूजन के दौरान शिवलिंग को छूना चाहिए या नहीं? जानें क्या हैं मान्यताएं

धामेश्वर बताते हैं कि पक्का मकान था इसलिए हमें लगा कि पानी उतर जाएगा. सुबह तक हम इनको निकाल लाएंगे. लेकिन रात दो बजे फ़ोन से बात हुई. वो बोले पानी की वजह से पूरा मकान हिल रहा है. बचा लो. फिर मोबाइल कट गया और चार लोगों की लाश 40- 150 किलोमीटर के दायरे में बिलालपुर से ज्वालापुर के बीच मिली. 5 लोग अब भी लापता है..

Chhattisgarh : नेशनल हाईवे पर गड्ढों से परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, आधी रात किया चक्काजाम

पिता का शव अब तक नहीं मिला

पंगल्यूड गांव की तबाही में दो बुजुर्ग दंपति भी बह गए उनके बेटे नरेंद्र से हमारी मुलाक़ात हुई. नरेंद्र ने बताया कि रात 12 बजे मुझे पता चला कि नीचे पानी बहुत आ गया है. मैंने रात को एक बजे फोन किया तो पिता ने बताया कि घर टूट रहा है. वो बचने के लिए पद्म सिंह के घर जा रहे हैं और सब लोग सुरक्षित हैं. लेकिन कुछ देर बाद मैंने फ़ोन मिलाया तो न तो पिता का और न ही मां का फ़ोन मिल रहा था. आज दस दिन हो गए हैं, मेरी मां का शव बिलासपुर में मिला है. लेकिन पिता का शव अब तक नहीं मिला है.


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version