Duleep Trophy 2026: बीसीसीआई ने दलीप ट्रॉफी के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। इसके बाद अब टीमों के कप्तानों के नामों की भी घोषणा शुरू हो गई है। इस बार भी पुराने फॉर्मेट की तरह चार जोन की टीमें इसमें हिस्सा लेंगी। अब ताजा घटनाक्रम के तहत वेस्ट जोन की टीम का ऐलान कर दिया गया है। जहां एक ओर शार्दुल ठाकुर को टीम का नया कप्तान बनाया गया है, वहीं अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा को टीम में जगह नहीं मिल पाई है। इसके बड़े संकेत हैं, जो समझे जाने चाहिए।

नीदरलैंड में सामने आया ऐसा भेड़िया…जिसे मिल चुकी है मौत; 6 साल के बच्चे को घसीट ले गया जंगल…चीख पड़ी मां

शार्दुल की कप्तानी में खेलेंगे श्रेयस और जायसवाल

दलीप ट्रॉफी के लिए वेस्ट जोन की टीम का ऐलान कर दिया गया है। इस बार की टीम की कमान शार्दुल ठाकुर को सौंपी गई है। शार्दुल ठाकुर की कप्तानी में श्रेयस अय्यर और यशस्वी जायसवाल खेलते हुए नजर आएंगे। इसके अलावा सरफराज खान, रुतुराज गायकवाड और तुषार देशपांडे को भी टीम में रखा गया है। खास बात ये है कि जो अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा लगातार इस टीम के लिए खेलते रहे हैं, वो इस बार टीम में नजर नहीं आ रहे हैं। इससे पता चलता है कि अब उनके लिए दलीप ट्रॉफी के भी दरवाजे बंद हो गए हैं। आने वाले वक्त में अगर इन दोनों को शामिल कर लिया जाए, तो अलग बात है।

28 अगस्त से शुरू होगा टूर्नामेंट

इस बार दलीप ट्रॉफी में पहला मुकाबला 28 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। इसमें नार्थ जोन और ईस्ट जोन के बीच मैच खेला जाएगा। पहले दिन दो मैच होंगे। इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 11 सितंबर को खेला जाएगा। इस बीच सभी टीमें एक दूसरे से भिड़ती हुई नजर आएंगी। इस बार भी ये टूर्नामेंट टेस्ट फॉर्मेट पर होगा।

न की गिरफ्तारी और चर्च में तोड़फोड़ के विरोध में ईसाई समुदाय का प्रदर्शन, पुलिस ने कलेक्ट्रेट घेराव विफल किया

तिलक वर्मा बने हैं साउथ जोन के कप्तान

इससे पहले साउथ जोन की टीम का ऐलान किया जा चुका है। इसकी कप्तानी तिलक वर्मा को सौंपी गई है। इस टीम में भी कई बड़े खिलाड़ी हैं, जो अभी कुछ ही दिन पहले तक आईपीएल खेल रहे थे और आने वाले वक्त में टीम इंडिया में एंट्री की अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। जो खिलाड़ी अच्छा खेल दिखाएंगे, उनके लिए मौका होगा कि वे भारत के​ लिए खेलने का भी टिकट हासिल करें।

दक्षिण जोन की टीम: तिलक वर्मा (कप्तान), मोहम्मद अजहरुद्दीन (उप-कप्तान, विकेटकीपर), तन्मय अग्रवाल, देवदत्त पडिक्कल, मोहित काले, सलमान निज़ार, एन जगदीसन (विकेटकीपर), टी विजय, आर साई किशोर, तनय त्यागराजन, विशाक विजयकुमार, एमडी निधिश, रिकी भुई, बासिल एनपी, गुरजापनीत सिंह, स्नेहल कौथंकर।

वेस्ट जोन की टीम: शार्दुल ठाकुर (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, सरफराज खान, रुतुराज गायकवाड़, तुषार देशपांडे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version