Raja Raghuvanshi murder case – राजा रघुवंशी मर्डर केस में बुधवार को बेहद नाटकीय घटनाक्रम में सोनम रघुवंशी का भाई गोविंद इंदौर स्थित राजा रघुवंशी के घर पहुंचा और उनकी मां से लिपटकर रोया. गोविंद को सामने देखकर राजा रघुवंशी की मां भी भावुक हो गईं और उसे गले लगाकर रोने लगी. इस दौरान गोविंद ने साफ किया है कि इस परिवार ने अपना बेटा खोया है जिसका मुझे दुख है. मैं अपनी बहन से सारे रिश्ते खत्म करता हूं. गोविंद ने राजा रघुवंशी के परिवार से माफी भी मांगी. राजा रघुवंशी की मां ने जब गोविंद से पूछा कि जब तुम सोनम से मिले तो उसे मारा क्यों नहीं? जिसके जवाब में गोविंद ने कहा- मुझे इतना वक्त ही नहीं मिला. राजा की मां से मिलने के बाद गोविंद ने मीडिया के सवालों के जवाब भी दिए. गोविंद ने हाई वोल्टेज ड्रामे के बीच मीडिया के सामने कहा, जिसने हत्या की, उसे सजा मिले. मैं खुद हत्यारों को फांसी दिलवाऊंगा.

संकल्प से सिद्धि अभियान: सीएम साय बोले – छत्तीसगढ़ पर पीएम मोदी का विशेष आशीर्वाद, गहरा है नाता

“राज कुशवाहा से राखी बंधवाती थी सोनम”

बता दें कि गोविंद सीधे मेघालय से इंदौर पहुंचे थे और अपने घर जाने से पहले राजा रघुवंशी के घर आए और उनकी मां से मिले. इसके बाद प्रेस कांफ्रेस में गोविंद ने कई सवालों के जवाब दिए. उन्होंने पत्रकारों से बताया कि जब मैं सोनम से मिला तो मैंने पूछा था कि क्या उसने मर्डर करवाया है तो उसने इससे इनकार किया लेकिन उसके हावभाव से लग रहा था कि कुछ गड़बड़ है. गोविंद ने साफ किया कि यदि उसकी बहन दोषी है तो उसे फांसी की सजा मिलनी चाहिए. गोविंद से जब पूछा गया कि क्या उन्हें सोनम और राज कुशवाहा के अफेयर के बारे में पता था तो गोविंद ने कहा नहीं, बिल्कुल नहीं. राज कुशवाहा ने मेरे घर पर मेरे साथ बैठकर सोनम से राखी बंधवाई थी.

CG – काम कर रहे मजदूरों पर टूटा मधुमक्खियों का कहर, एक महिला गंभीर रूप से घायल

“गोविंद इस साजिश से अनजान था”

गोविंद ने कहा- दिवंगत राजा रघुवंशी मेरा बहुत प्रिय था. सोनम ने जो भी प्लानिंग की है उसका पता तो मुझे सिर्फ मीडिया से चला है. मैं इसके बारे में बिल्कुल भी नहीं जानता. जब मैं सोनम से दो मिनट के लिए मिला तो उसके हावभाव से मुझे भी शक हुआ है. गोविंद ने कहा कि मैं इस केस के लिए मेघालय जाऊंगा. इसी दौरान राजा रघुवंशी के भाई विपिन ने कहा- गोविंद घर आया था, उसने माफी मांगी.बोला- मम्मी जी मेरी बहन ने गलती की है. सोनम ने जो गलती की है, उसके लिए उसे सजा-ए-मौत होनी चाहिए. विपिन ने कहा, ”हम गोविंद से बातचीत कर रहे हैं, क्योंकि वह इस साजिश से अनजान लगता है.’  गोविंद ने यह भी दावा किया कि सोनम ने अपनी मां को राज कुशवाह के बारे में कुछ नहीं बताया. उन्होंने कहा, ”सोनम की शादी जल्दी इसलिए हुई, क्योंकि पंडित ने मुहूर्त निकाला था . सोनम के मांगलिक होने की बात भी गोविंद ने कबूल की.

 


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version