दुनियाभर में आतंक के पनाहगार के रूप में पहचाना जाने वाली देश पाकिस्तान अब खुद ही सजा भुगत रहा है। पाकिस्तान के विभिन्न प्रांतों में लगातार आतंकी हमले हो रहे हैं और सैनिक व आम लोगों की मौत हो रही है। पाकिस्तान में बैठे आतंकी पाकिस्तानी सेना के जवानों को लगातार मौत के घाट उतार रहे हैं। अब उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पाकिस्तानी तालिबान के आतंकियों ने पाकिस्तान के अर्धसैनिक बल के तीन जवानों की हत्या कर दी है।

IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड के इन दो प्लेयर्स ने मिलकर चकनाचूर किया 24 साल पुराना रिकॉर्ड, बन गया कीर्तिमान

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी तालिबान से जुड़े आतंकवादियों ने अर्धसैनिक बल के तीन जवानों को कथित तौर पर दो दिनों तक बंधक बना कर रखा था। इसके बाद आतंकियों ने जवानों की हत्या कर दी। स्थानीय पुलिस की ओर से रविवार को ये जानकारी जारी की गई है। पुलिस ने बताया है कि अर्धसैनिक बल के तीन जवानों के शव पहाड़ी क्षेत्र में पाए गए हैं।

बाबा सिद्दीकी के मोबाइल नंबर से फ्रॉड की थी साजिश, दिल्ली से एक आरोपी गिरफ्तार

कैसे पकड़े गए पाकिस्तानी जवान?

स्थानीय पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, इस हत्याकांड को प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के शहजैब बेटनी ग्रुप के आतंकियों की ओर से अंजाम दिया गया है। आतंकियों ने करीब दो दिन पहले टैंक जिले में एक यात्री वाहन से फ्रंटियर कॉर्प्स के तीन जवानों को अगवा कर लिया था। इसके बाद उनके शव लक्की मरवात जिले के पेज़ू बयाना क्षेत्र के पहाड़ी क्षेत्र में पाए गए। मृतकों की पहचान लांस नायक नसीम, ​​लांस नायक मुहम्मद राशिद और सिपाही मुहम्मद शेर के रूप में की गई है।

शनिवार को मारे गए 6 आतंकी

इससे पहले शनिवार को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत दो अलग-अलग अभियानों में  तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के 6 आतंकवादियों को मार गिराया गया था। पुलिस के आतंकवाद निरोध विभाग ने बताया था कि डीजी खान जिले में कई घंटे तक हुई मुठभेड़ में 5 आतंकवादी मारे गए और पांच घायल हो गए हैं। बताया गया है कि आतंकी महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और पुलिस चौकियों पर हमला करने की योजना बना रहे थे। वहीं, लाहौर से करीब 400 किलोमीटर दूर बहावलपुर में टीटीपी के एक आतंकवादी को मार गिराया गया।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version