देश में चल रही भीषण गर्मी और लू के बीच आपके AC यानी एयर कंडीशनर पर बहुत जल्‍द टेंपरेचर की लिमिट लगने वाली है। केंद्र सरकार एसी के तापमान को लेकर नया नियम ला रही है। इसके बाद एसी को 20 डिग्री से कम में या 28 डिग्री से ज्‍यादा में सेट नहीं किया जा सकेगा। आसान भाषा में समझाएं तो आप अपने कमरे को 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे ठंडा या 28 डिग्री सेल्सियस से ऊपर गर्म नहीं कर पाएंगे। केंद्र सरकार में मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को यह जानकारी दी। नया न‍ियम आवासीय, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों और गाड़‍ियों में लगने वाले एसी पर लागू होगा यानी घर, ऑफ‍िस और गाड़ी में 20 डिग्री से कम में एसी नहीं चल पाएगा।

नए नियम की वजह क्या?

नए नियमों के साथ सरकार का पहला मकसद ज्‍यादा बिजली खपत को कम करना है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह फैसला ऊर्जा संरक्षण, बिजली की खपत को कम करने और पर्यावरण के बैलेंस को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। बता दें कि जितने कम में AC चलाया जाता है, उतनी बिजली ज्यादा खर्च होती है। इसके अलावा, इससे जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई में भी मदद मिलेगी।

केंद्रीय मंत्री ने जापान-इटली का दिया उदाहरण

खट्टर मंगलवार को मोदी सरकार के 2047 के विजन को रेखांकित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार पूरे देश में एक नई व्यवस्था लाने जा रही है, जिसके तहत सभी एसी के तापमान को 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे और 28 डिग्री से ऊपर नहीं ले जाया जा सकेगा। यह व्यवस्था ठंडा करने और गर्म करने दोनों परिस्थितयों में काम करेगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एयर कंडीशनर के तापमान को मानकीकृत करने का प्रावधान किया जा रहा है। यह बहुत जल्द लागू होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे बहुत से देश हैं, जहां यह व्यवस्था लागू है। उन्होंने जापान का उदाहरण भी दिया जहां 26 डिग्री लिमिट है। वहीं, इटली के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि यहां 23 डिग्री किया हुआ है।

अभी कितने टेंपरेचर पर चलते हैं AC?

बता दें कि मौजूदा वक्‍त में कई कंपनियों के एसी कम से कम 16 डिग्री तापमान पर चल सकते हैं। यह नियम लागू होने के बाद एयर कंडीशनर कंपनियां इसे अपने नए एसी के लिए लागू करेंगी। यानी इसके बाद मार्केट में जो एसी आएंगे, उनमें मिनिमम 20 डिग्री की कूलिंग मिलेगी और 28 डिग्री से ऊपर तापमान नहीं किया जा सकेगा।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version