Thyroid Cancer month 2025: थायराइड कैंसर अवेयरनेस मंथ हर साल सितंबर में दुनिया भर में मनाया जाता है. यह महीना थायराइड कैंसर, इसके लक्षणों और समय रहते इसका पता लगाने के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए समर्पित है. इसका उद्देश्य इस बीमारी से प्रभावित लोगों के लिए रिसर्च और सहायता को बढ़ावा देना है. आइए ऐसे में जानते हैं, थायराइड कैंसर के लक्षणों के बारे में और किन्हें है सबसे ज्यादा खतरा?

पीएसवाय उत्कृष्टता सम्मान समारोह : सीएम साय ने प्रतिभावान छात्रों को किया सम्मानित, कहा – नई शिक्षा नीति से बदली तस्वीर, छत्तीसगढ़ में स्थानीय भाषाओं में मिल रही शिक्षा

थायराइड कैंसर अवेयरनेस मंथ कब से मनाया जा रहा है  (When is Thyroid Cancer month 2025 celebrated)

थायराइड कैंसर अवेयरनेस मंथ 2025 हर साल सितंबर में मनाया जाता है. बता दें, इस मंथ की शुरुआत साल 2003 से की गई थी. वहीं वर्ल्ड थायराइड दिवस हर साल 25 मई को मनाया जाता है.

थायरॉइड कैंसर अवेयरनेस मंथ का महत्व  (Importance of Thyroid Cancer month 2025 celebrated)

सितंबर में मनाया जाने वाला थायराइड कैंसर अवेयरनेस मंथ इस बीमारी के बारे में लोगों को शिक्षित करने, समय रहते पता लगाने को बढ़ावा देने और प्रभावित लोगों की सहायता करने के लिए महत्वपूर्ण है. बता दें, आज के समय में ज्यादातर थायराइड कैंसर से पीड़ित हो रहे हैं, ऐसे में ये दिन लोगों को बताने के लिए है काफी महत्व रखता है कि उन्हें अपने लाइफ स्टाइल में बदलाव करने की जरूरत है.

CG News : शराब के नशे में धुत प्रधान पाठक ने खुद को कमरे में किया बंद, BEO ने निकलवाया बाहर, जांच के बाद DEO ने किया निलंबित

थायरॉइड कैंसर से जुड़ फैक्ट्स (Facts of Thyroid Cancer)

संयुक्त राज्य अमेरिका में, हर साल लगभग 44,000 लोगों में थायरॉयड कैंसर का निदान किया जाता है. बता दें, वैश्विक स्तर पर, 2020 में लगभग 586,000 मामले सामने आए थे. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार थायराइड कैंसर से पीड़ित लोगों को संख्या में बढ़ोतरी देखी जा ही है.

किसे हैं थायइरॉड कैंसर का खतरा (Who is at risk of thyroid cancer?)

वैसे तो थायराइड कैंसर किसी को भी हो सकता है, लेकिन कुछ लोगों को इसका खतरा ज्यादा होता है.  इसमें महिलाएं, थायरॉइड कैंसर या कुछ आनुवंशिक सिंड्रोम वाले परिवार के इतिहास वाले लोग और विकिरण (Radiation) के संपर्क में आने वाले लोग शामिल हैं, खास तौर पर बचपन में. उम्र भी एक भूमिका निभाती है, 40 और 50 की उम्र वाली महिलाओं और 60 और 70 की उम्र वाले पुरुषों में इसका निदान ज्यादा होता है.

थायराइड कैंसर के लक्षण (Symptoms of thyroid cancer)

थायरॉयड कैंसर के लक्षणों में गर्दन में गांठ या सूजन, निगलने या सांस लेने में कठिनाई, आवाज में बदलाव (स्वर बैठना) और लगातार खांसी शामिल हो सकती है. इसके अलावा कुछ व्यक्तियों को गर्दन या गले में दर्द का अनुभव हो सकता है, या गले में भारीपन महसूस हो सकता है.

CG Crime News: प्रेम में अंधी महिला ने रचा खौफनाक खेल: पति की हत्या कर शव जलाया, जांच में हुआ खुलासा

थायराइड कैंसर के कारण (Cause of thyroid cancer)

थायरॉयड कैंसर थायरॉयड कोशिकाओं में डीएनए परिवर्तन के कारण होता है, जिससे वे अनियंत्रित रूप से बढ़ने और गुणा करने लगते हैं, जिससे ट्यूमर बन जाता है. हालांकि इन डीएनए परिवर्तनों का सटीक कारण अक्सर अज्ञात होता है, लेकिन कुछ कारक थायरॉयड कैंसर के विकास के जोखिम को बढ़ा सकते हैं.


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version