Tilak Verma Surgery : भारतीय क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टी-20 सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है। एशिया कप 2025 के फाइनल में शानदार प्रदर्शन कर भारत को चैंपियन बनाने वाले स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा की सर्जरी हुई है, जिसके चलते वह न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। यह सीरीज 21 जनवरी से शुरू होने जा रही है।

Chhattisgarh Crime News : पति की मौत के बाद ससुराल ने छीनी बेटी, कोर्ट के हस्तक्षेप से दर्ज हुआ अपराध

समाचार एजेंसी PTI की तिलक वर्मा को हाल ही में चोट के चलते सर्जरी करानी पड़ी है। हालांकि, उनकी चोट किस हिस्से में है और रिकवरी में कितना समय लगेगा, इस पर अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भी इस मामले में फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

टी-20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल हैं तिलक वर्मा

तिलक वर्मा का बाहर होना इसलिए भी ज्यादा चिंता का विषय बन गया है क्योंकि वह आगामी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए घोषित भारतीय टीम का हिस्सा हैं। ऐसे में उनकी फिटनेस और समय पर वापसी को लेकर टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ताओं की नजरें टिकी हुई हैं। अगर रिकवरी में देरी होती है, तो वर्ल्ड कप की तैयारियों पर असर पड़ सकता है।

एशिया कप 2025 में रहा था यादगार प्रदर्शन

एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले में तिलक वर्मा ने दबाव भरे हालात में शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारत को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। उनकी मैच जिताऊ पारी ने उन्हें टीम इंडिया का भरोसेमंद मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज बना दिया है। यही वजह है कि उनका अचानक बाहर होना भारतीय टीम के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है।

न्यूजीलैंड सीरीज में युवा खिलाड़ियों को मौका

तिलक वर्मा की गैरमौजूदगी में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में कुछ युवा खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है। चयनकर्ता बेंच स्ट्रेंथ को परखने के साथ-साथ वर्ल्ड कप से पहले सही संयोजन तलाशने की कोशिश करेंगे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version