29 November 2025 Ka Rashifal: आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और शनिवार का दिन है। नवमी तिथि आज रात 11 बजकर 16 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 9 बजकर 26 मिनट तक हर्षण योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 2 बजकर 23 मिनट तक पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज रात 11 बजकर 7 मिनट पर बुध तुला राशि में मार्गी होंगे। आज नवमी तिथि, हर्षण योग और पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र का खास संयोग बन रहा है। देर रात बुध के मार्गी होते ही नौकरी, कारोबार, शिक्षा, स्वास्थ्य और निजी जीवन पर इसका असर दिखेगा। जानिए सभी 12 राशियों का पूरा राशिफल

मेष राशि: एनर्जेटिक रहेगा आज का दिन

मेष राशि वालों आज आपका दिन बहुत ही एनर्ज़ेटिक रहने वाला हैं। वकील आज पूराने क्लाइंट के माध्यम से नए क्लाइंट्स से जुड़ेंगे। मेकैनिकल इंजीनियर्स के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। विद्यार्थी अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने में सीनियर्स की मदद लेंगे। पुराने मित्रों से काफी लम्बी बात होगी। कार्यक्षेत्र में बड़ों की राय से सफलता का मार्ग मिलेगा। आज आप अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें, निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी।

शुभ रंग – ब्राउन
शुभ अंक – 2

वृष राशि: नई खुशियों का दिन

वृष राशि वालों आज आपका दिन आपके परिवार के लिए नई खुशियां लाने वाला है। प्रतियोगी परीक्षा में आपकी थोड़ी लापरवाही से निराशा होने की सम्भावना है अतः आप मेहनत जारी रखिये। टेक्सटाइल का कारोबार कर रहे लोगों के काम में अच्छा लाभ होगा। शिक्षकों का ट्रान्सफर उनकी मनपसंद जगह पर होगा। फालतू की शॉपिंग करने से बचें। आज किसी उच्च अधिकारी से मिलकर अपनी योजना पर डिस्कशन करेंगे।
शुभ रंग – ग्रीन
शुभ अंक – 2

मिथुन राशि: आज आपके लिए है अनुकूल समय

मिथुन राशि वालों आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। नए बिजनेस को शुरू करने का विचार आपको उत्साहित करेगा। आज ऑफिस की जरूरी मीटिंग में आप शामिल हों सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। प्लांट नर्सरी का काम कर रहे लोगों की अच्छी सेल होगी। स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या से आपको राहत महसूस होगी। सिंगर्स को किसी गाने के लिए अवॉर्ड मिल सकता है।
शुभ रंग – यैलो
शुभ अंक – 7

कर्क राशि: सकारात्मक शुरुआत

कर्क राशि वालों आज आपके दिन की शुरुआत अच्छे मूड से होगी। मौसम में परिवर्तन की वजह से आपकी सेहत में उतार चढ़ाव हो सकता है। अपने जीवनसाथी को कुछ महंगा उपहार देंगे। ऑफिस में अपने कार्यों पर ध्यान दें, नहीं तो दूसरा आपकी बैक बाईटिंग कर सकता है। घर में किसी के आने से ख़ुशी का माहौल बनेगा। होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रहे छात्रों का प्लेसमेंट जल्द किसी अच्छी जगह होगा।
शुभ रंग – सिल्वर
शुभ अंक – 3

सिंह राशि: करियर में मिलेगी तरक्की

सिंह राशि वालों आज आपका दिन उत्साह से भरपूर रहेगा। दोस्त की मदद से अच्छी जॉब मिल जाएगी। खुद को फिट महसूस करेंगे। आज आपको जीवन में बड़ी खुशखबरी मिलेगी, परिवार में खुशियाँ आयेंगी। राजनीति से जुड़े लोगों के राजकाज की तारीफ़ होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आज आप किसी कारण से लम्बी यात्रा कर सकते हैं।
शुभ रंग – मजैंटा
शुभ अंक – 4

कन्या राशि: क्रिएटिव रहेगा आज का दिन

कन्या राशि वालों आज आपका दिन क्रिएटिव होने वाला है। ऑफिस में बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे। व्यापार को आगे बढ़ाने की नयी योजना सफल रहेगी। स्टूडेंट अपने पूराने चैप्टर को रिवीजन करेंगे। आज आपको बुजुर्गों का स्नेह और प्यार मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोग आज नए लोगों से मुलाकात करेंगे। पारिवारिक स्थिति सामान्य रहेगी।
शुभ रंग – रेड
शुभ अंक – 8

तुला राशि: आज की दिन लाएगा नए बदलाव

तुला राशि वालों आज आपका दिन आपके जीवन में नए बदलाव लायेगा। नयी योजनाओं का विचार कर रहे लोग आज उसकी शुरुआत करेंगे। ऑटोमोबाइल का कारोबार कर रहे लोगों की सेल में इजाफा होगा। स्पोर्ट्स से जुड़े लोगों को अपना अभ्यास जारी रखना चाहिए। आप अपने रिश्ते की नयी शुरुआत करेंगे। अस्थमा की समस्या से आपको आराम मिलेगा। डेयरी का कारोबार आगे बढ़ाने की सोचेंगे, आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। ईश्वर की कृपा से बिगड़ते काम बनेंगे।
शुभ रंग – पिंक
शुभ अंक – 4

वृश्चिक राशि: काम का अच्छा रिजल्ट मिलेगा

वृश्चिक राशि वालों आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। बिजनेस में आज अपने काम करने का तरीका बदलेंगे, काम का अच्छा रिजल्ट जल्द ही आपको मिलेगा। समाज सेवा क्षेत्र से जुड़े लोग आज फंड एकत्रित कर सकते हैं। आज आपको कुछ नए अनुभव मिलेंगे। आज आप अपने मित्रों के साथ शॉपिंग करने जायेंगे। लवमेट आज कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। आज दूसरों की सलाह पर अमल करें, काम करने में सफलता मिलेगी। ट्रांसपोर्ट के कारोबारियों का काम अच्छा चलेगा।
शुभ रंग – ब्राउन
शुभ अंक – 2

धनु राशि: नया काम सीखने का दिन

धनु राशि वालों आज आपके दिन की शुरुआत अपनों के साथ होगी। ब्यूटी पार्लर का काम कर रहे लोगों को कस्टमर से तारी मिलेगी। विज्ञान जगत से जुड़े लोगों को आज सम्मान मिलेगा। आज आप नया काम सीख सकते हैं जिसका आपको भविष्य में लाभ मिलेगा। प्राइवेट विभाग में कार्यरत लोगों का ट्रान्सफर उनकी मनपसंद जगह पर होगा। ऑफिस में किसी की बातों में न पड़ें, इससे आपका ही नुकसान होगा।
शुभ रंग – ब्लैक
शुभ अंक – 3

मकर राशि: जीवन में नए बदलाव

मकर राशि वालों आज आपके दिन की शुरुआत आपके जीवन में नए बदलाव लाएगी। दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बना रहेगा। बिजनेस में किसी की सलाह से कार्य करने का तरीका पता चलेगा। जीवन में दिनचर्या अपनाने से लाभ मिलेगा। आज योग और मेडीटेशन सेंटर शुरू करने के लिए अच्छा दिन हैं, ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़ेंगे। आज आपका दिन थोड़ा व्यस्तता से भरा हो सकता है, परन्तु शाम का समय अपने परिवार के साथ बिताएंगे।
शुभ रंग – यैलो
शुभ अंक – 1

कुम्भ राशि: लाभ का दिन

कुम्भ राशि वालों आज का दिन आप कुछ नया सीखेंगे। नर्सिंग का कोर्स कर रहे छात्रों का प्लेसमेंट अच्छी जगह पर होगा। डिप्रेशन की समस्या से परेशान लोग आज किसी अच्छे डॉक्टर से संपर्क करेंगे। ऑफिस के रुके कार्यों को अपने कलीग की मदद से आज पूरा कर लेंगे। कई दिनों से बिजनेस में आ रही गिरावट से आज आपको लाभ मिलने वाला है। आपको आज जरूरत का सामान गिफ्ट मिलेगा। आपका साहस आपको विजयी बनाएगा।
शुभ रंग – गोल्डन
शुभ अंक – 5

मीन राशि: आज का दिन जीवन में लाएगा नई दिशा

मीन राशि वालों आज आपका दिन जीवन में नई दिशा लेकर आएगा। एग्रोकेमिकल बिजनेस कर रहे लोगों को आज बड़ा ऑर्डर मिलेगा। आज आप जीवन को नई दिशा देने के बारे सोच सकते हैं। ग्राफिक डिजाइन के स्टूडेंट आज कुछ क्रिएटिव करने का विचार बनाएंगे। आज आपका मूड अच्छा रहने वाला है। आज माताएं अपने बच्चों को कुछ नया सिखाएंगी। पिछले दिनों ऑफिस के छूटे कार्यों को आज समय से पूरा करने में सफल रहेंगे। घर में सुख सौहार्द की वृद्धि होगी।
शुभ रंग – ऑरेंज
शुभ अंक – 3


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version