Aaj ka Rashifal 12 January 2026: ग्रहों की स्थिति- गुरु मिथुन राशि में। केतु सिंह राशि में। चंद्रमा तुला राशि में। सूर्य, बुध, शुक्र, मंगल धनु राशि में और राहु कुंभ राशि में। शनि मीन राशि के गोचर में हैं।

मेष राशि- जीवन आनंदित गुजरेगा। बहुत ही आनंददायक रहेगा। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति बहुत अच्छी होगी। प्रेम की स्थिति अच्छी। संतान की स्थिति अच्छी। बहुत ही छुट्टी सा महसूस करेंगे। रंगीन बने रहेंगे। वंडरफूल टाइम। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृषभ राशि- थोड़ा सा डिस्टर्बिंग टाइम कहा जाएगा इसको। स्वास्थ्य हो, प्रेम-संतान हो। व्यापारिक दृष्टिकोण से फिर भी ठीक है, लेकिन पर्सनल लाइफ में थोड़ा सा परेशान रहेंगे। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

मिथुन राशि- विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय। लेखकों के लिए, कवियों के लिए , फिल्मकारों के लिए अच्छा है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। बस भावुकता पर नियंत्रण रखिएगा। अदरवाइज खिन्न होकर के निर्णय लिए तो नुकसान हो जाएगा। सफेद वस्तु पास रखें।

कर्क राशि- गृह कलह के संकेत हैं, लेकिन मां का साथ रहेगा और भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का साथ रहेगा। प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कन्या राशि- धन आगमन होगा। कुटुंब में वृद्धि होगी, लेकिन अभी जुआ, सट्टा, लॅाटरी में पैसा न लगाएं। धन हानि के संकेत हैं। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

तुला राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि- मन चितिंत रहेगा। घबराहट, बेचैनी बनी रहेगी। खर्च की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यात्रा का योग बनेगा। मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- ओवरआल बहुत अच्छा समय नहीं चल रहा है। लॅास सा दिखाई पड़ रहा है हर क्षेत्र में, लेकिन ये समय राहत दे देगा। सरकारी तंत्र से लाभ। व्यापारिक सफलता। पिता का साथ। प्रेम, संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम। व्यापार मध्यम है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि- भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग होगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा होगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- बचकर पार करें। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान भी मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। सफेद वस्तु दान करें।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version