Donald Trump Warning To Iran: इजरायल और ईरान में जारी जंग के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को एक बार फिर कड़ी चेतावनी दी है। ट्रंप ने साफ कहा कि इजरायल की ओर से ईरान पर किए हमलों में अमेरिका का कोई रोल नहीं है। अगर ईरान ने अमेरिका पर किसी भी तरह से हमला किया तो अमेरिका पूरी ताकत से ऐसा जवाब देगा जो पहले कभी देखा नहीं गया होगा। ट्रंप ने यह भी कहा कि हम आसानी से ईरान और इजरायल के बीच समझौता करवा सकते हैं और इस खूनी संघर्ष को समाप्त कर सकते हैं।

जामुन खाते समय न करें ये गलतियां, फायदे की जगह हो सकता है नुकसान, जानें किन चीजों से करें परहेज़

 

 

ट्रंप ने पहले भी दी है चेतावनी

यह पहली बार नहीं है जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेताया है। इससे पहले ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा था कि ‘‘यह उससे भी कहीं अधिक बुरा होगा, जो वो सोचते हैं, अनुमान लगाते हैं, या उन्हें बताया गया है।’’ उन्होंने कहा था कि अमेरिका दुनिया के सबसे अच्छे और घातक सैन्य उपकरण बनाता है और इनमें से काफी कुछ इजरायल के पास है और वो जानते हैं कि इसका उपयोग कैसे करना है।

छत्तीसगढ़ में मिले 6 नए कोरोना के मामले, एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 50

‘जल्द से जल्द समझौता करे ईरान’

डोनाल्ड ट्रंप ने इससे पहले यह भी कहा था कि ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम पर अंकुश लगाने के लिए जल्द से जल्द समझौता करे। ट्रंप ने कहा था कि ईरान के पास दूसरा अवसर भी है जिससे अधिक तबाही से बचा जा सकता है। ट्रंप ने ईरान पर इजरायल की ओर से किए जा रहे हमलों के बीच अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम के साथ बैठक भी की है।

इजरायल ने किया ईरान पर अटैक

बता दें कि, इजरायल ने शुक्रवार को ऑपरेशन राइजिंग लॉयन की शुरुआत की है। इस ऑपरेशन के तहत इजरायल ने ईरान के परमाणु संयंत्रों, मिसाइल और सैन्य परिसर को निशाना बनाना है। इजरायल ने इस ऑपरेशन में ईरान के कई प्रमुख सैन्य कमांडरों और परमाणु वैज्ञानिकों को मारा गिराया है। इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने साफ कहा है कि लक्ष्य हासिल करने तक हमले जारी रहेंगे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version