गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। विकासखंड फिंगेश्वर में पुरुष नसबंदी पखवाड़ा का आयोजन 21 नवंबर 2025 से 4 दिसंबर 2025 तक किया जा रहा है, पखवाड़ा के तहत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला गरियाबंद डॉक्टर यू. एस. नवरत्न के निर्देशन व खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एस. एल. हुमने के मार्गदर्शन में दिनांक 28.11.2025 दिन शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फिंगेश्वर में पुरुष नसबंदी शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 08 पुरुष नसबंदी का सफल ऑपरेशन सर्जन डॉ. एच. के. चौहान सर व डॉ. ए. हुमने सर के द्वारा किया गया। बीएमओ डॉ. हुमने ने बताया की पुरुष नसबंदी पखवाड़ा के तहत परिवार नियोजन के स्थाई साधन पुरुष नसबंदी को बढ़ावा देना है, इस हेतु हमारे ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक व मितानिनों के द्वारा गृह भेंट कर पुरुष नसबंदी के बारे में प्रचार प्रसार कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक लोग पुरुष नसबंदी अपनाए स्वस्थ्य एवं खुशहाल परिवार पुरुष सहभागिता से ही होगा यह सपना साकार महिलाओं की जगह पुरुष नसबंदी बहुत ही सरल और सहज है एक छोटा सा चीरा लगाकर पुरुष नसबंदी किया जाता है। बीएमओ डॉ हुमने ने सभी जन समुदाय से अपील किया है, की आए हम सब आगे बढ़े स्त्रियों के समस्याओं के समाधान करे, अधिक से अधिक संख्य में पुरुष नसबंदी अपनाए। इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी डॉ. भूपेंद्र कुर्रे, बीईटीओ योगेश पराना पर्यवेक्षक लेखराम वर्मा, संतोष निषाद, अशोक साहू, स्टाफ नर्स मानकुंवर साहू, मिथलेश धु्रव, कंचन कुर्रे, आशीष मंडावी, फार्मासिस्ट अंजना साहू आरएचओ पुरुषोत्तम वर्मा, तोरण साहू, तोकेश्वर प्रसाद वर्मा, ड्रेसर लोकनाथ साहू चतुर्थ श्रेणी देवनारायण धु्रव, लक्ष्मण साहनी का सहयोग रहा।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version