क्या आपको भी बदलते मौसम में एंग्जाइटी की समस्या का सामना करना पड़ता है? अगर हां, तो आपको मॉनसून एंग्जाइटी भी हो रही होगी। जो लोग मॉनसून एंग्जाइटी से बचाव करना चाहते हैं या फिर इस तरह की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, वो कुछ छोटी-छोटी टिप्स को फॉलो करना शुरू कर सकते हैं। यकीन मानिए ये टिप्स मॉनसून एंग्जाइटी को काफी हद तक कम कर सकती हैं।

51 वर्षीय एक्टर का होटल के कमरे में मिला शव, कर रहे थे फिल्म की शूटिंग

मॉनसून एंग्जाइटी से कैसे बचें?

साउंड स्लीप आपकी एंग्जाइटी को कम करने में मददगार साबित हो सकती है। सोने से कम से कम 1-2 घंटे पहले आपको अपने फोन से दूरी बना लेनी चाहिए। सोने का टाइम सेट करें यानी रात में एक ही समय पर सोएं और अगली सुबह एक ही समय पर उठें। आप लाइट थेरेपी को भी यूज कर सकते हैं। सुबह-सुबह डेलाइट स्पेक्ट्रम लैंप का इस्तेमाल करने से भी आपके मूड पर पॉजिटिव असर पड़ सकता है।

फायदेमंद साबित होगा योग

रोजाना 15 मिनट योग करने से मॉनसून एंग्जाइटी को दूर किया जा सकता है। डांस थेरेपी भी आपके मूड को सुधारने में असरदार साबित हो सकती है। इसके अलावा इस समस्या से बचने के लिए आपको कैफीन के सेवन को भी कम कर देना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बारिश में ज्यादा मात्रा में कैफीन लेने से बेचैनी बढ़ सकती है। कैफीन की जगह आप कैमोमाइल या फिर लेमन टी जैसी हर्बल चाय पी सकते हैं।

छत्तीसगढ़ में तहसीलदारों का अनोखा विरोध: सोमवार से शुक्रवार तक हड़ताल, वीकेंड पर छुट्टी

एंग्जाइटी को कैसे कम करें?

लैवेंडर या फिर पेपरमिंट एसेंशियल ऑयल की खुशबू भी एंग्जाइटी को कम करने में कारगर साबित हो सकती है। इसके अलावा मॉनसून एंग्जाइटी की समस्या से बचने के लिए घर में अच्छा वेंटिलेशन होना जरूरी है। हेल्दी एयर क्वॉलिटी आपकी मेंटल हेल्थ को सुधार सकती है। अगर इस तरह की टिप्स को फॉलो करने के बाद भी आपको आराम नहीं मिल पा रहा है तो आपको साइकोथेरेपी की मदद लेनी चाहिए।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version