Bhaum Pradosh Vrat 2025: देवों के देव महादेव की पूजा के लिए प्रदोष व्रत का दिन समर्पित है. हर महीने में दो दिन प्रदोष व्रत रखा जाता है. पंचांग के अनुसार, हर महीने के शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर भक्त प्रदोष व्रत रखते हैं. मान्यतानुसार प्रदोष व्रत पर भगवान शिव (Lord Shiva) की पूजा करने पर आरोग्य का वरदान मिलता है, जीवन में खुशहाली आती है, वैवाहिक जीवन की परेशानियां दूर होती हैं और सुख-समृद्धि आती है. ऐसे में यहां जानिए जुलाई के महीने में किस दिन रखा जाएगा प्रदोष व्रत और कैसे की जा सकती है भगवान शिव की पूजा.

खरोरा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, CCTV में रिश्तेदार के साथ जाती दिखी नाबालिग, हत्या की गुत्थी सुलझने की उम्मीद

भौम प्रदोष व्रत कब है | Bhaum Pradosh Vrat Date 

पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 7 जुलाई देररात 11 बजकर 10 मिनट पर शुरू हो रही है और इस तिथि का समापन 9 जुलाई की रात 12 बजकर 38 मिनट पर समाप्त हो जाएगा. ऐसे में 8 जुलाई, मंगलवार के दिन प्रदोष व्रत रखा जाएगा. मंगलवार के दिन पड़ने के चलते इसे भौम प्रदोष व्रत (Bhaum Pradosh Vrat) कहते हैं.

Chhattisgarh : ATM मशीन को साइबर अपराधी ने किया हैक, रायपुर पुलिस ने जांच शुरू की

भौम प्रदोष व्रत की पूजा का शुभ मुहूर्त

प्रदोष व्रत की पूजा रात के समय प्रदोष काल में की जाती है. ऐसे में भौम प्रदोष व्रत के दिन शाम 7 बजकर 23 मिनट से 9 बजकर 24 मिनट तक पूजा का शुभ मुहूर्त (Puja Shubh Muhurat) बन रहा है. इस मुहूर्त में पूजा संपन्न की जा सकती है.

प्रदोष व्रत की पूजा विधि 

प्रदोष व्रत के दिन सुबह उठकर स्नान पश्चात महादेव का स्मरण किया जाता है और व्रत संकल्प लिया जाता है. इस दिन भक्त भगवान शिव के मंदिर सुबह के समय भी जाते हैं लेकिन प्रदोष व्रत की असल पूजा रात के समय ही संपन्न की जाती है. प्रदोष व्रत की पूजा के लिए दिनभर व्रत रखा जाता है और शाम के समय शिवलिंग पर गंगाजल से अभिषेक किया जाता है और शिवलिंग के समक्ष धतूरा, भांग, सफेद फूल और फल आदि अर्पिक किए जाते हैं. भोग में महादेव को फल और मिठाइयों का ही भोग (Bhog) लगाया जाता है. प्रदोष व्रत की कथा पढ़ी जाती है, मंत्रों का जाप किया जाता है और आरती करके पूजा का समापन होता है.


There is no ads to display, Please add some
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version