कैटरीना कैफ बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से हैं और सालों से उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी ये पोजिशन बरकरार रखी है। कैटरीना ने 2003 में ‘बूम’ से अपना डेब्यू किया था, जिसमें जैकी श्रॉफ, अमिताभ बच्चन जैसे कलाकार नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने धीरे-धीरे इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई और फिर बॉलीवुड के तमाम सुपरस्टार्स के साथ काम किया। कैटरीना बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से हैं, जिन्हें हर कोई पसंद करता है। लेकिन, इस बीच उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो 2005 में रिलीज हुई ‘रेस’ के प्रीमियर का है, इस वीडियो में विक्की कौशल की मिसेज के साथ एक और बॉलीवुड हीरोइन नजर आ रही है, जो उनसे ऑटोग्राफ ले रही है। इस दौरान कैटरीना कुछ ऐसे रिएक्ट करती हैं, जिस पर उन्हें अब यूजर घमंडी बता रहे हैं।

मैनपाट में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का आगमन, तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

जरीन ने शेयर किया कैटरीना कैफ के साथ वीडियो

दरअसल, इंस्टाग्राम पर कैटरीना का ये वीडियो जरीन खान ने शेयर किया है। जरीन खान इस वीडियो में कैटरीना से ऑटोग्राफ लेती नजर आ रही हैं, जिन्हें कैटरीना की हमशक्ल भी कहा जाता है। जब जरीन ने बॉलीवुड डेब्यू किया था तो हर कोई उन्हें देखकर कन्फ्यूज हो गया था। जरीन ने 2010 में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के साथ ‘वीर’ से डेब्यू किया था और इस दौरान उनकी कैटरीना कैफ से तुलना होती थी। अब भी कुछ ऐसा ही है। लोगों का मानना है कि जरीन का चेहरा कैटरीना से काफी मिलता है।

कोयला लोड ट्रक नाले में बहा, ड्राइवर की लापरवाही

रेस के प्रीमियर का वीडियो

कैटरीना के साथ अपना ये वीडियो शेयर करते हुए जरीन खान ने कैप्शन में लिखा- ‘हे भगवान! यह वीडियो देखने के बाद याद आया कि ये याद आज भी इतनी ताजा है। मुझे यह पल अच्छी तरह याद है…यह फिल्म रेस के प्रीमियर का है। हमारे एक दोस्त का शुक्रिया जिसने हमें पास दिलवाए और हम इस खूबसूरत पल का अनुभव कर पाए। मैं उनकी बहुत बड़ी फैन थी, उन्हें देखकर मेरी आंखें खुली की खुली रह गईं। कभी नहीं सोचा था कि मैं एक दिन इस इंडस्ट्री का हिस्सा बनूंगी।’

जरीन खान का पोस्ट

जरीन खान आगे लिखती हैं- ‘लेकिन, देखिए मैं इस वीडियो में कितनी खुश हूं, एक पूरी तरह से फैनगर्ल…कान से कान तक मुस्कुरा रही हूं, उस महिला से ऑटोग्राफ ले रही हूं जिसके बारे में मुझे लगता था कि वह बेहद खूबसूरत हैं और रहेंगी!’ वीडियो में कैटरीना पिंक कलर की साड़ी में खड़ी नजर आ रही हैं और जरीन उनसे ऑटोग्राफ ले रही हैं। वह इस वीडियो में काफी खुश लग रही हैं। जरीन जैसे ही उनके पास आती हैं, वह उन्हें ऑटोग्राफ देती हैं, लेकिन उनके चेहरे से मुस्कान गायब है।

वीडियो पर यूजर्स के कमेंट

अब कैटरीना और जरीन के इस वीडियो पर यूजर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। खासतौर पर कैटरीना के रिएक्शन ने लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान खींचा। एक यूजर ने लिखा- ‘कैटरीना के चेहरे से घमंड टपक रहा है।’ एक अन्य ने लिखा- ‘पहले उनका रवैया अच्छा नहीं था, लेकिन अब वो मिलनसार और दोस्ताना हो गई हैं।’ वहीं कुछ ने जरीन को उनका वो बयान याद दिलाया, जिसमें उनका कहना था कि उन्हें कैटरीना कैफ से तुलना पसंद नहीं है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों के कमेंट्स की झड़ी लग गई है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version