बार संघ बीजापुर ने कहा सरकार मांगों को जल्द पूरा करें

संगीता नेताम 

बीजापुर (गंगा प्रकाश)-प्रदेश में पटवारियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल विगत 15 मई से चल रहा है, के 23वें दिन बीजापुर के धरना स्थल पर बार संघ के अधिवक्ताओं का आगमन हुआ। अधिवक्ता संघ ने पटवारियों की मांगों का समर्थन करते हुए उनके साथ नारे लगाए एवं सभी मांगों पर विस्तार से चर्चा किया। जायज बताते हुए सरकार से मांगे जल्द से जल्द पूरा करने का आह्वान भी किया। न्यायालय से संबंधित बहुत सारे जो प्रकरण हैं जिन पर पेशियां लंबित है पटवारियों का प्रतिवेदन नहीं आने की वजह से उन पर फैसले लटके हुए हैं। ऐसे तमाम मुद्दों पर वकीलों ने प्रकाश डालते हुए कहा कि पटवारी प्रशासन की महत्वपूर्ण कड़ी है। अभी स्कूलों में बच्चों का एडमिशन का समय है जिसमें उन्हें जाती, आय, निवास की आवश्यकता होती है, किसानों की बात करें तो खाद बीज, ॠणनामांतरण , बटवारा, सीमांकन, रजिस्ट्री या प्रशासनिक कार्य हो वे सभी काम इनके हड़ताल में जाने की वजह से लटके हुए हैं। आम जनता परेशान है सभी का काम रुका हुआ है ऐसे में शासन को चाहिए कि पटवारियों की मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए उनकी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास करें। बहुत से पटवारी 30 साल से एक ही पद पर पदस्थ हैं उनका प्रमोशन लंबित है, पटवारियों को ऑनलाइन कार्य के बदले में किसी भी तरह के संसाधन उपलब्ध ना कराना शासन की कमजोरी है। अतिरिक्त हलके के रूप में उन्हें जो मानदेय दिया जाता है ₹250 वह भी कम है। पटवारी का काम केवल 8 घंटे में खत्म नहीं होता वह 24 घंटे काम के लिए तैनात रहते हैं। रैलियां, धरना प्रदर्शन, बाढ़ आपदा, प्रोटोकॉल आदि में अपने मूल कार्य के अलावा सेवाएं ली जाती है जिसके बदले में 2400 ग्रेड पे दिया जाता है वह भी कम है। इसलिए पटवारियों की सभी 8 मांगे पूरी तरह से जायज है शासन उन्हें जल्द से जल्द पूरा करें। यह सभी बातें अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष पी वेणुगोपाल राव, सचिव शेख सलीम पाशा, लक्ष्मीनारायण गोटा और सूर्य नारायण रेड्डी ने अपने उद्बोधन में कहा। बार संघ के साथी अधिवक्ता गण सल्लूर वेंकटी, रामदास कश्यप, ईश्वरी झाड़ी, एवं सैफ अली खान आदि ने पटवारियों की हड़ताल में सम्मिलित होकर उनका समर्थन किया। वरिष्ठ पटवारी एवं संघ के संरक्षक शंकरलाल कतलाम ने 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन बार संघ के अध्यक्ष को सौंपा और समर्थन देने के लिए धन्यवाद ज्ञापन किया।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version