Author: प्रकाश कुमार यादव
धरमराज देव जात्रा में निभाई गई सदियों पुरानी परंपराएं, सिराहा लोगों के देव नृत्य और मानदान के साथ गांव की सुख-समृद्धि के लिए मांगा आशीर्वाद यदिंद्रन नायर बीजापुर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ की पारंपरिक जनजातीय संस्कृति, लोक आस्था और धार्मिक मान्यताओं का अनूठा संगम 6 अक्टूबर 2026, मंगलवार को बीजापुर स्थित चिकटराज देव गुड़ी में देखने को मिला। यहां प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार श्रद्धा और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ धरमराज देव जात्रा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में आसपास के अनेक गांवों के पेरमा, गायता, वड्डे एवं ग्राम प्रमुख शामिल हुए और देव परंपराओं का विधिवत निर्वहन किया गया।…
बीती रात दो दुर्घटनाओं के बाद सुबह फिर खूनी टक्कर, बाइक सवार पूर्णचंद नागेश की मौत; साइकिल चालक गंभीर, सड़क सुरक्षा पर उठे सवाल देवभोग(गंगा प्रकाश)। रात में दो सड़क हादसे और सुबह होते ही एक और दर्दनाक दुर्घटना! देवभोग से गोहरापदर के बीच सड़क हादसों का सिलसिला लोगों की चिंता बढ़ा रहा है। मंगलवार रात गोहरापदर क्षेत्र में दो अलग-अलग दुर्घटनाओं के बाद बुधवार सुबह सरदापुर के पास बाइक और साइकिल की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में शितलीजोर निवासी पूर्णचंद नागेश की मौत हो गई, जबकि मखागुड़ा निवासी साइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। लगातार सामने आ…
अस्पताल के गेट से 100 मीटर पहले घुटनों तक गंदा पानी, मरीजों की मजबूरी पर जिम्मेदारों की चुप्पी भारी; टीएल बैठक में मुद्दा उठने के बाद भी स्थायी समाधान का इंतजार गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। गरियाबंद जिला मुख्यालय में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए पहुंचने वाले मरीजों की परेशानी अस्पताल के भीतर नहीं, बल्कि उसके प्रवेश द्वार से करीब 100 मीटर पहले ही शुरू हो जाती है। जिला अस्पताल तक पहुंचने वाली सड़क पर जमा गंदा पानी अब आम लोगों के लिए मुसीबत का रास्ता बन चुका है। हालात ऐसे हैं कि मरीजों, बुजुर्गों, महिलाओं और उनके परिजनों को घुटनों से नीचे तक…
पटवारी के भौतिक सत्यापन में शासकीय भूमि पर निर्माण पाए जाने की जानकारी; विभागीय सूचना तामील, फिर भी कार्रवाई की स्थिति पर सवाल। कृषि भूमि पर विकसित आवासीय कॉलोनी और जमीन की कथित टुकड़ों में बिक्री की भी पड़ताल जरूरी। छुरा (गंगा प्रकाश)। गरियाबंद जिले के छुरा क्षेत्र में शासकीय भूमि की सुरक्षा और राजस्व प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि एक शासकीय कर्मचारी अपनी निजी कृषि भूमि से लगी शासकीय जमीन पर अतिक्रमण कर मकान निर्माण करा रहा है। मामला ग्राम पंचायत खरखरा के आश्रित ग्राम पंडरीपानीडीह क्षेत्र का बताया जा रहा है।…
सेवा सेतु शिविर में गरमाया माहौल, मंत्री दयालदास बघेल ने संभाली स्थिति; 36 गांवों के संपर्क से लेकर अधिकारियों की उपलब्धता तक उठे मुद्दे, खोकसरा को मिली 10 लाख की सौगात देवभोग (गंगा प्रकाश)। ग्राम पंचायत खोकसरा में आयोजित सेवा सेतु कार्यक्रम उस समय चर्चा में आ गया, जब पूर्व संसदीय सचिव एवं पूर्व विधायक गोवर्धन सिंह मांझी उद्बोधन देने वालों की सूची में अपना नाम नहीं होने पर नाराज हो गए। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री एवं खाद्य मंत्री दयालदास बघेल की मौजूदगी में सामने आए इस घटनाक्रम के बाद कुछ देर के लिए माहौल गरमा गया। मंत्री के हस्तक्षेप के…
वन मार्ग की मजदूरी के मस्टर रोल और बिल-वाउचर मांगे तो डीएफओ कार्यालय ने दिया WPS 3707/2023 का हवाला, कोर्ट रिकॉर्ड में मामला सरकारी क्वार्टर के किराया-पेनल्टी से जुड़ा गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। वन विभाग में सरकारी कार्यों से जुड़े भुगतान की पारदर्शिता को लेकर सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी अब सवालों के घेरे में है। हिन्दी दैनिक समाचार पत्र ‘गंगा प्रकाश’ के प्रधान संपादक एवं पेशे से पत्रकार प्रकाश कुमार यादव ने सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में वन विभाग द्वारा कराए गए वनमार्ग निर्माण कार्य में मजदूरों को किए गए भुगतान से…
स्कूल में अनियमित उपस्थिति और कथित नशे में पहुंचने की शिकायत, ग्रामीणों ने दी तालाबंदी की चेतावनी; उपसरपंच खीरमणि हरपाल ने भी उठाए सवाल छुरा (गंगा प्रकाश)। सरकारी स्कूलों में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने और शिक्षकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के दावों के बीच छुरा विकासखंड के ग्राम पंचायत के आश्रित ग्राम पंडरीपानीडीह स्थित शासकीय प्राथमिक शाला का मामला चर्चा में है। विद्यालय में पदस्थ प्रधानपाठक नोहर सिंह मोर्य की कार्यप्रणाली को लेकर ग्रामीणों एवं शाला प्रबंधन एवं विकास समिति ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से लिखित शिकायत की है। शिकायत में प्रधानपाठक पर नियमित रूप से विद्यालय नहीं…
10.38 लाख के स्टॉक अंतर से मचा हड़कंप, समायोजन के बाद भी करीब 5 लाख का अंतर बरकरार होने का दावा; वार्षिक आमसभा में हंगामा, दो घंटे में बैठक स्थगित गरियाबंद/देवभोग (गंगा प्रकाश)। जिले की झाखरपारा सहकारी समिति एक बार फिर कथित वित्तीय एवं स्टॉक अनियमितताओं को लेकर सवालों के घेरे में है। पिछले धान खरीदी सीजन में करीब 57 लाख रुपये के धान शॉर्टेज को लेकर चर्चा में रही समिति में अब खाद वितरण के रिकॉर्ड और वास्तविक स्टॉक के बीच अंतर सामने आने का दावा किया जा रहा है। 2 सितंबर को खाद गोदाम के स्टॉक वेरिफिकेशन के…
स्कूल का शौचालय अधूरा, आंगनबाड़ी बदहाल और कूड़ेदान भी सवालों के घेरे में; ग्रामीणों ने मांगा आय-व्यय का पूरा हिसाब देवभोग (गंगा प्रकाश)। ग्राम पंचायत मुंगिया में विकास कार्यों और पंचायत की राशि के खर्च को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत में कई कार्यों के नाम पर राशि खर्च अथवा आहरित की गई, लेकिन मौके पर उन कार्यों की स्थिति अपेक्षित नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत के आय-व्यय का पूरा ब्यौरा मांगने पर सरपंच और उपसरपंच की ओर से स्पष्ट जानकारी देने के बजाय टालमटोल की जा रही है।…
मुरमुरा पंचायत को बाल विवाह मुक्त बनाने की पहल, प्रमाणन प्रक्रिया से लेकर हेल्पलाइन तक ग्रामीणों को दी गई जानकारी छुरा (गंगा प्रकाश)। गांधी जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायत मुरमुरा में आयोजित विशेष ग्राम सभा में बाल विवाह के खिलाफ महत्वपूर्ण पहल की गई। ग्राम सभा में पंचायत को बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत बनाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान ग्रामीणों को बाल विवाह के दुष्परिणाम, रोकथाम में समुदाय की भूमिका और बाल विवाह की सूचना देने की प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। समर्पित जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रेन एवं नीति आयोग की सहयोगी संस्था एसोसिएशन…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
