रीपां अंतर्गत फ्लाई एश से ईंट निर्माण कार्य ने बदल दी जिंदगी

सारंगढ़/बिलाईगढ़ (गंगा प्रकाश)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा गांवों में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रीपा की शुरूआत की गई। जिले के बरमकेला विकासखण्ड के ग्राम पंचायत कण्डोला के गायत्री स्वसहायता समूह ने बहुत कम समय में स्वरोजगार की दिशा में नया मुकाम पाया है। यहां के महिलाओं में जबरदस्त उत्साह और सफल उद्यमी बनने की ललक है। रीपा प्रोजेक्ट के आने से इन महिला समूह की महिलाओं को अपने भविष्य की चिंता से मुक्ति मिली है। अब ये महिलाएं उद्यमी के तौर पर उभर कर सामने आयी हैं।


फ्लाई एश र्से इंट निर्माण का सफल कारोबार


ग्राम कण्डोला के गायत्री स्व सहायता समूह की महिला ने बताया कि रीपा में उद्योग स्थापित करने से पहले वे दूसरे गांव जाकर मेहनत मजदूरी करते थे, जिससे वे अपना गुजारा मुश्किल से कर पाते थे। उन्हें हर रोज काम मिलने की अनिश्चितता रहती थी। राज्य सरकार द्वारा रीपा की शुरूआत की गई तो उन्हें इसमें रोजगार का अवसर दिखाई दिया। उन्होंने बैंक से 06 लाख रुपये ऋण लेकर पलाईएश से ईंट बनाने की मशीन खरीदी की। कच्चे माल हेतु कलस्टर से ऋण प्राप्त किया। इस प्रकार उन्होंने अपना उद्यम की शुरूआत की। उनकी मेहनत रंग लाई और वे 27 हजार 800 नग ईंट का निर्माण कर 25 हजार बिक्री किए हैं। राज्य सरकार के रीपा से वे स्थाई रोजगार प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version