बलौदाबाजार(गंगा प्रकाश)। बलौदाबाजार जिला मुख्यालय अंतर्गत नगर पंचायत कसडोल में स्थित सुप्रसिद्ध अस्पताल आद्या दिनों दिन मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है यंहा इलाज के लिए सुदूर जंगलों से लेकर शहर तक मरीज बेहतर उपचार के लिए पहुंच रहे हैं और मरीजों का यंहा बेहतर से बेहतर इलाज की सुविधा यंहा के चिकित्सकों एवं अस्पताल प्रबंधन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है जिसके चलते बहुत कम समय में यह अस्पताल बड़े बड़े शहरों बिलासपुर रायपुर दुर्ग भिलाई जैसे सर्वसुविधायुक्त अस्पताल की श्रेणी में सफलता के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं।एम एस डॉ सुरेंद्र दिव्याकर ने पत्रकार गोलू कैवर्त बताया कि कटगी के पास धमलपुर निवासी योगेश पिता अनुज जोशी कुछ दिन पहले आद्या अस्पताल में  गंभीर पेट दर्द की शिकायत इलाज के लिए पहुंचे रहे अस्पताल प्रबंधन के द्वारा उचित सोनोग्राफी एवं एक्सरे कर पेट दर्द के प्रमुख कारण का पता लगाया गया जिससे मरीज के आंत में गंभीर समस्या का पता चला जो केवल सर्जरी से ही इलाज सम्भव था, अस्पताल प्रबंधन ने मरीज एवं उसके परिवार को इलाज के लिए सर्जरी का बेहतर उपाय बताया जिस पर मरीज एवं उनके परिवार के सहमति पर मरीज का टीम गठित कर सफल ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद मरीज पूर्णतः स्वस्थ हैं और इस तरह  चिकित्सको ने वह इतिहास फिर रच दिया जिसकी उम्मीद हर मरीज को होता है ।आद्य अस्पताल आज के समय में किसी परिचय एवं अनुभव का मोहताज नहीं है यह के सभी चिकित्सक कुशल अनुभव से युक्त है यंहा के संचालक रेडियो लॉजिस्ट डॉ आर एस जोशी जो पहले सरकारी चिकित्सक के तौर पर कसडोल सहित अन्य जगहों पर मरीजों की  लम्बे समय तक सेवा किये हैं ,चिकित्सा क्षेत्र में काफी लंबे वर्षो का अनुभव ,सोनोग्राफी ,एक्सरे में विशेषज्ञता की  प्रमुख पकड़ रखते हैं।उक्त मरीज के ऑपरेशन को सफल ऑपरेशन में तब्दील करने वाले चिकित्सको में एम एस डॉ सुरेंद्र दिव्याकर,डॉ राजेश सी एम डी,उद्धव साहू ओटी असिस्टेंट,सावित्री नर्सिंग हेड, वंदना मानिकपूरी,सीमा साहू,प्रेमचंद साहू, अनुज रात्रे,चंद्रा लहरे, प्रिया,राजू पटेल,रामचरण देवांगन का उत्कृष्ट योगदान रहा।मरीज योगेश ने अस्पताल प्रबंधन के सभी चिकित्सक एवं कर्मचारियों के प्रति आभार जताया एवं धन्यवाद व्यक्त कर अस्पताल की सुविधा को उत्तम बताया।अस्पताल की सहायक संचालिका नीता दिव्याकर ने सफल ऑपरेशन करने वाले सभी चिकित्सक एवं स्टाफ को बधाई और शुभकामनाएं दिये।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version