छुरा (गंगा प्रकाश)। विकासखंड स्तरीय छत्तीसगढ़ी ओलंपिक खेलकूद का शुभारंभ मिनी स्टेडियम छुरा में द्वितीय दिवस के मुख्य अतिथि के रूप में गौरव मिश्रा जनपद उपाध्यक्ष,व युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष,नीलकंठ सिंह ठाकुर जनपद सदस्य,काँग्रेस के जोन उपाध्यक्ष व सर्व आदिवासी समाज की प्रांतीय उपाध्यक्ष,दीपक चंद्राकर जनपद सदस्य के साथ युवा समाज सेवी शीतल ध्रुव,राजीव युवा मितान क्लब अध्यक्ष पुनितराम ठाकुर,राजीव युवा मितान क्लब अध्यक्ष टीकेश्वर सिन्हा,रूपनाथ बंजारे मंचासीन रहे।अतिथियों का स्वागत बैंच,गुलाल,पुष्पगुच्छ के द्वारा किया गया।अपने उद्बोधन में नीलकंठ ठाकुर ने कहा ने कहा कि खेल पर्यावरण और संस्कृति को बचाये रखने में अब युवाओं का महत्व पूर्ण योगदान होगा इस लिये राज्य के छत्तीसगढिया मुख्यमंत्री ने इसे पुनर्जीवित किया हैं।उपाध्यक्ष गौरव मिश्रा ने कहा कि संस्कृति से ही हमारी पहचान है।जिसे मुख्यमंत्री भूपेश ने समझ कर क्लब की गठन कर सभी को जोड़ राज्य को सुसंबृध्ध बना रहे हैं।वही जनपद सदस्य दीपक चन्द्राकार ने कहा कि सभ्यता देश काल परिस्थिति अनुसार बीते रहता है पर संस्कृति नही बदलती।द्वितीय दिवस के खेलकूद में 0 से 18 वर्ष के आयु के खिलाड़ी विकासखंड स्तरीय छत्तीसगढ़ी ओलंपिक सहित नौ जोन के खिलाड़ी पीटीआई शिक्षक गण व राजीव मितान क्लब के अध्यक्ष सचिव सदस्य गण उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some
