गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा, साक्षरता, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, आदिवासी विकास, एकलव्य विद्यालय एवं समग्र शिक्षा अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने शालाओं में मूलभूत आवश्यकताओं एवं विद्यार्थियों के लिये अनुकुल वातावरण तैयार करने आवश्यक गतिविधियों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिए। इसके अलावा महत्वपूर्ण योजनाओं जैसे मध्याह्न भोजन, जाति प्रमाण पत्र, छात्रवृत्ति, किचन गार्डन, सरस्वती सायकल योजना, पाठ्यपुस्तक, निर्माण कार्य, परीक्षा परिणाम, श्रम विभाग द्वारा संचालित छात्रवृत्ति की समीक्षा भी की।
जिले में आगामी शैक्षणिक सत्र 2024-25 में शैक्षणिक गुणवत्ता के बेहतर क्रियान्वयन के लिये प्राथमिक से हायर सेकेण्डरी स्तर तक सत्र प्रारम्भ होने के पूर्व वार्षिक शैक्षणिक कैलेण्डर तैयार करने एवं कैलेण्डर अनुसार गतिविधियों का संचालन करने के निर्देश कलेक्टर ने दिए। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर नवीन भगत, जिला शिक्षा अधिकारी रमेश निषाद, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन अभियंता बी.एस. पैकरा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
