ग्राम पंचायतों में पौधरोपण और शिलाफलकम (स्मारक पट्टिकाएँ) किए जा रहे स्थापित

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)।  देशभर सहित जिले में भी मेरी माटी मेरा देश अभियान की शुरुआत हो गई है। इस अभियान का उद्देश्य उन बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों और वीरों का सम्मान करना है, जिन्होंने देश के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया है। कलेक्टर  आकाश छिकारा के निर्देशानुसार गरियाबंद जिले में अभियान के तहत वीरों को याद करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। उनकी स्मृति में जिले के अमृत सरोवरों के निकट पौधरोपण किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज गरियाबंद विकासखण्ड के ग्राम कांटीदादर में कलेक्टर श्री आकाश छिकारा एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव ने मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत अमृत सरोवर का निरीक्षण करने के उपरांत वहां पौधरोपण कर अमृत कलश स्थापित किये। साथ ही शिला पट्टिका का उद्घाटन किया। इस दौरान जनपद अध्यक्ष श्रीमती लालीमा ठाकुर, उपाध्यक्ष प्रवीण यादव, गांव की सरपंच सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीणजन बड़े उत्साह के साथ सरोवर के चारों ओर पौधरोपण किया। इस दौरान कलेक्टर ने आजादी के अमृत महोत्सव के अमृत काल के पंच प्रण के तहत ग्रामीणों को भारत को विकसित देश बनाने, गुलामी की मानसिकता को जड़ से निकाल फेकने, देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करने, एकता और एकजुटता के लिए कर्तव्यबद्ध रहने, नागरिक के कर्तव्य निभाने, देश की रक्षा करने वाले का सम्मान करने और भारत को 2047 में विकसित देश बनाने का सपना साकार करने के लिए शपथ दिलाई।

बता दे कि आजादी के अमृत महोत्सव 12 मार्च 2021 को शुरू हुआ था और इसके तहत पूरे भारत में 2 लाख से अधिक कार्यक्रम आयोजित किये गए थे। 9 से 30 अगस्त, 2023 तक, मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत गांव और ब्लॉक स्तर, स्थानीय शहरी निकायों के साथ-साथ राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसके तहत भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने का उत्सव मनाया जा रहा है। अभियान में स्वतंत्रता सेनानियों और सुरक्षा बलों को समर्पित शिलाफलकम् की स्थापना जैसे कार्यक्रमों के साथ-साथ पंच प्राण प्रतिज्ञा, वसुधा वंदन, वीरों का वंदन जैसी पहल शामिल है। गाँव, पंचायत, ब्लॉक, कस्बे, शहर, नगर पालिका आदि के स्थानीय वीरों के बलिदान की भावना को सलाम करने वाली शिलाफलकम या स्मारक पट्टिकाएँ शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित की जा रही है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version