हितग्राही मूलक योजनाओं से संबंधित लोन समय सीमा में स्वीकृत करें

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर आकाश छिकारा ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में बैंकों के कामकाज की समीक्षा से संबंधित जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला परामर्शदात्री समिति की बैठक ली। उन्होंने कहा कि सभी बैंक सीडी रेश्यो यानी ऋण जमा अनुपात को 60 प्रतिशत तक लाए। साथ ही कहा कि विकासखंड स्तर पर सभी डाटा को एमआईएस में एंट्री करना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने कहा कि जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत स्वीकृत क्लेम को संबंधित परिजनों को तत्काल पहुंचाए। विलंब होने पर संबंधित शाखा प्रबंधक की जवाबदारी तय करने के निर्देश दिए। बैठक में शासकीय योजनाओं संबंधित लोन की समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि सभी बैंक शाखा अनिवार्य रूप से ब्लॉक लेवल समिति की बैठक में उपस्थित रहे। साथ ही कहा कि शासकीय योजनाओं के अंतर्गत बैंकों में भेजे गए प्रकरणों को प्राथमिकता के साथ 30 सितम्बर तक अनिवार्य रूप से स्वीकृत करें। उन्होंने कहा कि जिले में चलाये जा रहे आजीविका मेला में लोगों को शिविर स्थल में लाभान्वित करें। उन्होंने राष्ट्रीय आजीविका मिशन, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, जिला अंत्योदय स्वरोजगार योजना, जिला व्यापार उद्योग केंद्र, मत्स्य पालन से संबंधित स्वीकृति और वितरण की जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि विभाग लोन स्वीकृति के साथ ही लोन वितरण की जानकारी दें। उन्होंने कहा कि लोन वितरण के लिए विभाग बैंक के साथ मिलकर समन्वय बनाए। श्री छिकारा ने यह भी कहा कि जिले के दूरस्थ ग्राम पंचायतों में बैंक की शाखाएं खोलने हेतु प्रस्ताव दें। इनमें शोभा, इंदागांव, गोहरापदर, रसेला, सांकरा, चरौदा, आमदी द, पीपरछेड़ी, धवलपुर, सीनापाली जैसे ग्राम शामिल हैं। बैठक के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित कांबले, वनमण्डलाधिकारी मणिवासगन एस, उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक वरूण जैन, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रीता यादव, रिजर्व बैंक सुशील शहाड़े, नाबार्ड के प्रबंधक प्रियब्रत साहू, एलडीएम मो. मोफिज सहित बैंक मैनेजर एवं संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version