बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)। बच्चों का लापता होना निश्चित ही एक राष्ट्रीय समस्या बन चुका है। किसी भी गुमशुदा बच्चों को तत्काल बरामद किया जाना इसलिए भी आवश्यक हो जाता है, क्योंकि गुम बालक बालिका का विभिन्न प्रकार के अपराध जैसे भिक्षावृत्ति, बालश्रम, लैंगिक शोषण आदि के शिकार होने की प्रबल संभावनाएं बनी होती है। इसके साथ ही किसी इंसान के गुमने से उनके परिवारजनों को भी कई प्रकार के आर्थिक, सामाजिक एवं मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। किसी भी गुम इंसान को उनके परिवार से मिलाना एक परोपकारी कार्य के साथ-साथ उनके परिवार जनों की खोई खुशियां लौटाना भी है। किसी परिवार का प्रमुख सदस्य अथवा मुखिया किसी कारणवश कहीं चला जाए अथवा गुम हो जाए तो जैसे दुखों का पहाड़ उस परिवार के ऊपर टूट पड़ता है। 

उक्त तथ्यों को दृष्टिगत रखते हुए तथा गुम इंसानों की खोजबीन कर बरामदगी हेतु संवेदनशील एवं जनहितैषी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  दीपक कुमार झा के निर्देशन में दिनांक 01.04.2023 से 31.05.2023 तक जिला स्तरीय ऑपरेशन मुस्कान चलाया गया। ऑपरेशन मुस्कान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  सचिंद्र चौबे के मार्गदर्शन में थाना एवं चौकी स्तर पर गुम इंसान की बरामदगी के लिए टीम गठित कर सायबर सेल बलौदाबाजार के माध्यम से गुम इंसान के मिलने के हर संभावित ठिकाने का पता करने का पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा था। इसके साथ ही गुम इंसानों की बरामदगी हेतु विभिन्न विभाग जैसे महिला बाल विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग एवं क्षेत्र में कार्य करने वाले अन्य सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर गुम इंसानों की जानकारी जुटाने का प्रयास भी लगातार किया जा रहा था। अभियान में पुलिस कार्यालय से प्रधान आरक्षक तुलेश चंद्रवंशी द्वारा गुम इंसानों के संबंध में मिल रही जानकारियों को, खोजबीन करने वाली पुलिस टीम के साथ सामंजस्य स्थापित कर लगातार साझा किया जा रहा था। 

उक्त प्रयासों का अभियान के अंत में अत्यंत सुखद परिणाम देखने को मिला जिसमें माह अप्रैल-मई में चलाए गए जिला स्तरीय ऑपरेशन मुस्कान में कुल 286 गुम इंसानों की बरामदगी करने में सफलता मिली है। इन गुम इंसानों में कुल 52 नाबालिक बालक बालिकाएं भी शामिल है, जिन्हें पुलिस टीम द्वारा अत्यंत मेहनत एवं कुशल बुद्धिमत्ता का परिचय देते हुए गुजरात, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, हैदराबाद अधिक दीगर राज्यों से खोजबीन कर सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया है। इसके साथ ही पुलिस टीम द्वारा जिले के आसपास धमतरी, रायपुर, दंतेवाड़ा, जांजगीर आदि जिलों से भी गुम इंसानों की बरामदगी की गई है। ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम इंसानों की बरामदगी में सार्थक प्रयास कर 35 से अधिक गुम इंसानों की बरामदगी करने वाले थाना प्रभारी पलारी, भाटापारा ग्रामीण एवं थाना प्रभारी लवन को पुरस्कृत किया गया है। इस अभियान के तहत थाना पलारी द्वारा कुल 57, थाना भाटापारा ग्रामीण द्वारा 51 एवं थाना लवन द्वारा कुल 38 गुम इंसानों की बरामदगी की गई है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version