लगभग 2 लाख कोसा उत्पादन संभावित
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)।वर्ष 2023-24 की प्रथम फसल में त्रिप्रज प्रजाति के कोसा फसल तैयार हो गई है। जिले के रेशम केन्द्र किरवई एवं लोहरसी में डाबा टीवी प्रजाति के 3 हजार स्व.डि. समूह का ब्रेसिंग कार्य मध्य जुलाई में किया गया। लगभग 30 दिनों तक कोसा विकास स्वसहायता समूह के 15 हितग्राहियों के द्वारा केन्द्र प्रभारी के तकनीकी मार्गदर्शन में सफल कृमि पालन कार्य सम्पन्न किया गया। सहायक संचालक रेशम विभाग ने बताया कि इस कार्य के सम्पन्न होने से केन्द्रों से 1 लाख 50 हजार से 2 लाख कोसा का उत्पादन संभावित है। इसके अलावा प्रथम फसल में द्विप्रज प्रजाति के 4600 स्व.डि. समूह का कृमि पालन कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि जिले के किसानों को कोसा उत्पादन एवं कोसा धागाकरण के कार्यो से जोड़ने के लिए लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। किसानों को शासन की योजनाओं का लाभ उठाते हुए कोसा उत्पादन एवं धागाकरण कार्य से अधिक आर्थिक लाभ अर्जित करने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है।
There is no ads to display, Please add some
