भाटापारा(गंगा प्रकाश)। भाटापारा विकासखंड बोरसी प्राथमिक शाला स्कूल पर वर्तमान सरपंच लेमका अजय कुमार महिला वर्तमान  जनपद सदस्य पाली अनिल दिवाकर आज गणतंत्र दिवस पर सप्राइज देने गांव के प्राथमिक शाला बोरसी आश्रित गांव सेनदरी  जाकर बच्चों के बीच पहुँचे। जहां पर  बच्चे अपने बीच सरपंच जनपद को पाकर खुशी नही समाएं। इस दौरान बच्चे अपने पढ़ाई से लेकर घर मे हो रही समस्याओं के बारे में जनपद सदस्य पाली अनिल दिवाकर को अवगत कराया। बच्चों से रूबरू होते हुए जनपद ने पूछा कि आगें पढ़कर क्या बनना चाहते हो जिस पर 3-4 बच्चों ने सैनिक बनने की बात कही। तो जनपद  ने उसके लिए अधिक दौड़ने एवं पढ़ने की बात बतायी। साथ ही उन्होंने बच्चों को कैरियर गाइडेंस की जानकारी दी। ग्राम पंचायत सरपंच लेमका अजय  ने बच्चों को नशे से दूर रहनें एवं पढ़ाई में अधिक जोर देने की बात कही।बातचीत के दौरान कुछ बच्चों के द्वारा गुटखा एवं अन्य नशे के सेवन की जानकारी मिली। जिस पर गांव का वरिष्ठ नागरिक मंगलू राम कुर्रे  ने बच्चों का आज से कभी भी गुटखा नही खाने एवं किसी भी तरह के नशे से दूर रहनें का संकल्प दिलाया। बातचीत के दौरान कुछ छात्र बहुत ही अच्छे खिलाड़ी होने की जानकारी मिली पर खेल सामग्री नहीं मिलने पर खेल नही पाने की बात बताई। जिस पर ग्राम पंचायत के सरपंच  ने बच्चों को जल्द ही खेल सामग्री देने का वादा किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि पाली अनिल दिवाकर विषेश  अतिथि सरपंच लेमका अजय कुमार साला समिति अध्यक्ष देवेंद्र  कुर्रे क्रम में उपस्थित पंचगन धनसाय  ,सोनवानी रामखेलावन बंजारे , शुशील कुमार टंडन नंदू डहरिया,आनंद कुमार टंडन , प्रधान पाठक श्रीमती  चमेली गायकवाड  , टीचर दिनेश ध्रुव सरिता सुष्मिता कौशल विनोद गायकवाड ,सहित अन्य सदस्य गण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version