आरोपियों की पतासाजी हेतु एसआईटी  टीम का किया गया था गठन।

 गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी मैनपुर के द्वारा माह मई 2024 को थाना मैनपुर में आकर लिखित आवेदन पेश किया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मैनपुर के अंतर्गत करोड़ो का राशि गबन करने वाले कुल- 11 लोगों के उपर नामजद एफ.आई.आर. हेतु आवेदन पेश करने पर थाना मैनपुर में आवेदन जांच पर प्रथम दृष्टिया अपराध का होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभिरता एवं संवेदनशिलता को देखते हुए गरियाबंद पुलिस कप्तान उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम काम्बले के निर्देश एवं अति0 पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र चंद्राकर के मार्गदर्शन में फरार आरोपियों की पताशाजी हेतु एसआईटी टीम गठित की गई थी। एसआईटी टीम प्रभारी सुश्री निशा सिन्हा (SDOP गरियाबंद) व बाजी लाल सिंह एस.डी.ओ.पी मैनपुर ,थाना प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर हुर्रा के साथ आरोपी पताशाजी हेतु एसआईटी टीम को सक्रिय किया गया था।

ज्ञात हो कि दिनांक 18.05.2024 को गजेन्द्र सिंह ध्रुव मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी मैनपुर के लिखित आवेदन पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मैनपुर के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2016-17 से वित्तीय वर्ष 2019-20 के मध्य तत्कालिक चिकित्सा अधिकारी एवं अन्य 10 आरोपियों द्वारा कोषालय में बी.टी.आर. तथा बैरर चैक के माध्यम से फर्जी देयक तैयार कर हस्तलिखित मुद्रा का कूटरचना कर राज्य के लोक-लेखा से शासकीय राशि 3,13,43,971रु. (तीन करोड़ तेरह लाख तिरालीस हजार नौ सौ इकत्तर रुपये) का अवैध रूप से आहरण किया गया है। जिसके संबंध में वरिष्ठ कार्यालय से पत्र प्राप्त होने पर उक्त धोखाधड़ी कर आहरित करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के विरुध्द थाना मैनपुर में 18.05.2024 को लिखित आवेदन पर प्रथम दृष्टिया अपराध घटित होना पाये जाने से अपराध क्रमांक 54/2024 धारा 420, 467, 468, 471, 409, 120बी भादवि. के तहत अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। 

       विवेचना दौरान आरोपीगण का पता तलाश दौरान तत्कालीक सहायक ग्रेड 03 विरेन्द्र भण्डारी पिता विष्णु राम भण्डारी उम्र 42 साल साकिन फिंगेश्वर थाना फिंगेश्वर को हिरासत में लेकर गवाहों के समक्ष मेमोरण्डम कथन लिया गया जिसने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि घटना समय वर्ष 2016 से 2020 तक यह खण्ड चिकित्सा कार्यालय मैनपुर में लेखा-जोखा का काम करता था इसी के द्वारा जिला कोषालय के गुरूवेन्द पिता स्व0 नकुल साव व डां. के.के. नेगी के कहने पर आपस में षड़यंत्र पुर्वक फर्जी तरीके बी.टी.आर. भरकर अवैध बील बाउचर स्वयं के द्वारा तैयार कर अपने अधिनस्थ कर्मचारी भरत नंदे, विनोद कुमार ध्रुव, भोजराम दीवान, लुकेश चतुर्वेदानी, जी.सी.कुर्रे का बेयरर चेक तथा दस्तावेजों में छेड़छाड़ कर तथा कोषालय के अधिकारियो के सहयोग से शासकीय राशि का आहरण कर गबन करना स्वीकार किया गया तथा उक्त राशि से खरीदे मो.सा. सुुपर स्पेलेन्डर क्रमांक सीजी 23 के 8062 को आरोपी के द्वारा पेश करने पर मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है। आरोपी बिरेन्द्र भण्डारी के खिलाफ अपराध सबुत पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तारी का किया गया। आरोपी बिरेन्द्र भंडारी से शासन की गबन गई राशि बरामद नही होने से दिनांक 28.05.2024 तक एक दिवस पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर पुनः पुछताछ कर आरोपी बिरेन्द्र भंडारी के कब्जे से गबन की गयी राशि 20000 रूपये को पेश करने पर जप्त किया गया है, प्रकरण में फरार आरोपी में से किशोर कुमार दुबे तथा द्वारिका प्रसाद वर्मा को कवर्धा से गिरफ्तार कर पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया है आरोपी किशोर कुमार दुबे के कब्जे से गबन की गयी राशि में से 20000 रूपये एवं द्वारिका प्रसाद वर्मा के कब्जे से गबन की गयी राशि में से 25000 रूपये को पेश करने पर जप्त किया गया है। 

          प्रकरण में लगातार फरार आरोपियों की पताशाजी जारी था इसी दौरान साइबर सेल के मदद से प्रकरण के चार आरोपी 01. विनोद कुमार ध्रुव पिता स्व रामजी ध्रुव उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम खड़मा थाना छुरा, जिला गरियाबंद। 02. संतोष कोमर्रा पिता स्व गोविन्द राम उम्र 46 वर्ष निवासी मैनपुर-2 थाना सिटीकोतवाली गरियाबंद, जिला गरियाबंद 03. गुरूवेन्द्र साव पिता नकुल साव उम्र 46 निवासी ग्राम महासमुंद वार्ड नं. 29 रमनटोला, महासमुंद थाना व जिला महासमुंद (छ0ग0) 04. डां. कालेश्वर कुमार नेगी (चिकित्सा अधिकारी) पिता स्व0 रामेश्वर नेगी उम्र 42 साल साकिन भाठीगढ़ थाना मैनपुर, जिला गरियाबंद (छ0ग0) को विधिवत गिरफ्तार किया गया। अब तक प्रकरण में कुल 07 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, प्रकरण के शेष फरार आरोपीयान की पतातलाश जारी है।

      उक्त कार्यवाही में  निरीक्षक शिव शंकर हुर्रा, निरीक्षक ओम प्रकाश यादव, निरीक्षक पवन वर्मा, सहायक उप निरीक्षक मनीष वर्मा, प्र. आर. राजकुमार साहू, आरक्षक कोमल घृतलहरे, आरक्षक प्रमोद यादव, साइबर सेल प्र. आर. सतीश यादव, सुशील पाठक, सतीश गिरी की भूमिका सरहनी रही।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version