खरसिया (गंगा प्रकाश): शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ से संबद्ध शासकीय महात्मा गाँधी स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय खरसिया की इकाई राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर का शुभारंभ में ग्राम पंचायत बांसमुड़ा के सरपंच और पंच साथ ही महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आर के तिवारी और एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डीके भोई और महाविद्यालय प्रो. एम एल धिरहि,जयराम कुर्रे, मनोज बरेठा, आकांक्षा मिश्रा, अजय तिवारी, एस पी तिवारी, डीके नागरे, कुसुम जांगड़े , जे आर कुर्रे व समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे है। एनएसएस के शिविर के आयोजन को लेके महाविद्यालय के प्राचार्य ने राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व एवम् शिविर के लाभ को लेके ग्रामवासियों को भरपूर लाभ हेतु देने की स्वयं सेवक और सेविकाओं को बात कही है । इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, नशा मुक्ति, डिजिटल इंडिया आदि के प्रति जागरुकता मुख्य रूप से शामिल रहेगें। इस कार्यक्रम में समस्त शिविरार्थी पूरी तरह से मन लगन के साथ अपने पूरी शिविर की गतिविधि को अनुशासन पूर्वक करने के लिए कार्यक्रम अधिकारी और समस्त महाविद्यालय के कर्मचारी ने शिविरार्थीयों को प्रेरणा दिए है । यह शिविर 8 फरवरी तक संचालित रहेगी।
There is no ads to display, Please add some
