अत्यधिक भीड़ के चलते नेशनल हाइवे 130 सी में जगह जगह लगा जाम
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिला मुख्यालय से तीन किमी दूर स्थित भूतेश्वरनाथ मंदिर और 12 किलोमीटर दूर ग्राम बारुका के नजदीक स्थित चिंगरापगार जल प्रपात में पहुंच रही बेतहाशा भीड़ के चलते आज नेशनल हाईवे 130 सी में जगह जगह जाम की स्थिति बन गई हैं। चिंगरापगार अप्रोच मार्ग के पास एक किमी लंबा जाम लगा हैं। बारूका नाके से लेकर कंचन धुरवा तक करीब आधे किमी वाहनों की कतार लगने से जाम लग गया। इसके चलते लोग घंटो जाम में फंसे रहे है। हालाकि फॉरेस्ट की टीम जरूर रास्ता बहाल करने मेंहनत करते रही लेकिन पुलिस प्रशासन की कमी के चलते उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
उल्लेखनीय है गरियाबंद जिले में स्थित छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय जलप्रपात में से एक चिंगरापगार में और विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल भूतेश्वरनाथ मंदिर में सावन के महीने में लगातार श्रद्धालुओं और सैलानियों के संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है। शनिवार और रविवार को तो यहां बड़ी संख्या में पर्यटन के लिए पहुंच रहे है, वही अब सरकारी छुट्टी के दिन भी पर्यटकों का आना बढ़ गया है।
मंगलवार को भी 15 अगस्त के अवकाश के चलते इन दोनो स्थानों में बड़ी संख्या में सैलानी पर्यटन ओर भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए पहुंच रहे है। सुबह से सैलानियों का आने का सिलसिला शुरू हो गया था जो अब तक जारी है। जानकारी के मुताबिक यहां अब तक 10 हजार से ज्यादा लोग पहुंच चुके है। इतनी बड़ी संख्या में भिड़ आने से मार्ग जाम होने लगा। इसके बाद भी बाहर से सैलानियों का आना जारी है। शाम 4 बजे समाचार लिखें जाने तक यहां नेशनल हाइवे में जाम की स्थिति बनी हुई है। सड़क के दोनो ओर 500 से ज्यादा गाडियां कतार में देखने को मिल रही। वही कुछ देर के लिए यहां एंबुलेंस भी फसी रही।
ज्ञात हो कि बेतहाशा भीड़ को देखते हुए चिंगरापगार जलप्रपात में दोपहर तीन बजे के बाद प्रवेश बंद कर दिया था। लेकिन 15 अगस्त को तीन बजे के बाद भी लोग पहुंच रहे थे, और उन्हें एंट्री दे दी है। वही इसके पहले ही बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए थे, जिसके चलते जाम की स्थिति निर्मित हो गई।
प्रशासन की चिंता करने की जरूरत
यहां बड़ी संख्या में पहुंच रहे सैलानियों को देखते हुए अब प्रशासन की वहां समुचित प्रबंध करने की जरूरत है। ताकि आवाजाही करने वालो को नेशनल हाइवे की जाम में फसाना न पड़े और उन्हें सुगम यातायात का लाभ मिल सके।
There is no ads to display, Please add some
