सूफी बेड़ा के दर्द को विष्णुदेव साय भाजपा सरकार ने अपना बनाया , सुपेबेड़ा में आयुर्वेदिक अस्पताल की सौगात देकर -विभा अवस्थी

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। शुक्रवार को प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा के पटल में बजट प्रस्तुत किया। बजट में गरियाबंद जिले के सुपेबेड़ा में आयुर्वेदिक अस्पताल, हाईस्कुल और हायर सेकेण्ड्री का उन्नयन, जिला डाइट केन्द्र, जिला अस्पताल में सुविधाओ का विस्तार की घोषणा की गई है। बजट प्रस्तुत होने के बाद प्रदेश महामंत्री विभा अवस्थी ने बजट की सराहना करते हुए इसे जनभावनाओ को पूरा करने वाला ऐतिहासिक बजट बताया। सर्व स्पर्शी बजट पेश किया है। जिसमे समाज के सभी वर्ग के हितो के संरक्षण और विकास का ध्यान रखा गया है। शिक्षा, स्वास्थ्य और मूलभूत बुनियादी सुविधाओ के लिए बजट में विशेष प्रावधान किया गया है। इसके अलावा प्रदेश के महिलाओ के लिए भी मोदी जी के गारंटी के अनुरूप महतारी वंदन और शक्ति वंदन योजना के लिए अलग से बजट देकर सरकार ने अपने घोषणा को पूरा करने काम किया , छत्तीसगढ़ सरकार का अमृत बजट, विकासमुखी हैं। पांच वर्ष तक प्रदेश में विकास के कार्य ठप्प पड़े थे, अब विकास कार्यो में रफ्तार आएगी। जो गांरटी मोदी जी ने दी है वही गारंटी का बजट पेश किया गया है। इससे गांव गरीब किसान महिला युवा खुशहाल होंगे। महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने वाली बजट है। उन्होने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास में यह बजट मिल का पत्थर साबित होगा,
इस बजट से विकसित छत्तीसगढ़ विकास से छत्तीसगढ़ के लिए अग्रसर होंगे विभा अवस्थी ने शानदार बजट के लिए देश के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी की गारंटी एवं प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी एवं वित्त मंत्री ओ पी चौधरी जी की कड़ी मेहनत और सोच से बनी बजट जो छत्तीसगढ़ को विकास की दिशा की ओर ले जाएगी इसके लिए केंद्र एवं राज्य सरकार को शुभकामनाएं देते हुए छत्तीसगढ़ वासियों को 2024 की बजट के लिए बधाई दी।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version