जिले के विभिन्न मुद्दों पर पत्रकारों ने किया एसपी सिद्धार्थ तिवारी से चर्चा
हरिहर बेहरा
एनसीबी (गंगा प्रकाश)।: नवीन जिला मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर के नए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने पदभार संभाला पदभार संभालते ही जिले के सभी इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया के पत्रकारों से रूबरू होते हुए जिले के अनेक बिंदुओं पर बड़ी सहजता के साथ किया चर्चा
आपको बता दें कि जिला एमसीबी के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में सिद्धार्थ तिवारी ने पदभार संभाला सिद्धार्थ तिवारी 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं इन्होंने इससे पूर्व में दंतेवाड़ा में अपनी सेवाएं दे चुके हैं जिला मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर में पदभार संभालते ही जिले के प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सभी पत्रकार साथियों से मुलाकात करते हुए अनेक बिंदुओं पर चर्चा पर चर्चा की साथ ही पुलिस और पत्रकार सभ्य समाज के निर्माण के लिए एक अहम भूमिका के रूप में काम करती है साथ ही पत्रकार और पुलिस एक साथ मिलकर बेहतर समाज के निर्माण में अपने दायित्वों का निर्वहन करती रहे इसी प्रकार से अनेक बातों को लेकर नए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने मीडिया के सवालों से रूबरू होते हुए बड़ी सहजता और गंभीरता से जवाब दिया और कहा कि जिले में पुलिसिया व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए हर एक स्तर पर बेहतर कार्य किया जाएगा
There is no ads to display, Please add some
