अमृत सरोवर के कार्य हर हाल में 10 जून तक पूरा करने के निर्देश

बिलासपुर(गंगा प्रकाश)। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजय अग्रवाल ने तकनीकी एजेंसियों के ईई, एसडीओ मनरेगा अंतर्गत कार्यरत कार्यक्रम अधिकारियों एवं समस्त तकनीकी सहायकों की बैठक जिला पंचायत सभाकक्ष में लेकर शासन की फ्लैगशीप योजनाओं में प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने वित्तीय वर्ष 2022-23 तक के समस्त प्रगतिरत कार्यों को मानसून के पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए। अमृत सरोवर अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को हर हाल में 10 जून तक पूरा करने कहा।

श्री अग्रवाल ने 30 मई तक शत प्रतिशत आधार सीडिंग, आधार ऑथेन्टिकेशन एवं एबीपीएस की कार्यवाही पूर्ण करने कहा। उन्होंने कहा कि जलदूत एप में वाटर लेवल मापन का कार्य 30 मई तक पूर्ण करा लिया जाए। मनरेगा अंतर्गत हुए सामाजिक अंकेक्षण में हुए एक्जिट कॉफ्रेंस अनुसार एटीआर की कार्यवाही प्राथमिकता में पूर्ण कराया जाए। नरवा इंपैक्ट असेसमेंट का कार्य 15 जून तक पूर्ण करें। नरवा अंतर्गत फेस 2, क्लस्टर 3 का डीपीआर 15 जून तक तैयार कर अग्रिम कार्यवाही हेतु प्रेषित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने नरवा अंतर्गत स्वीकृत समस्त कार्यों को 15 जून के पूर्व पूर्ण करने कहा। वित्तीय वर्ष में समयबद्ध मजदूरी भुगतान शत प्रतिशत सुनिश्चित किया जाए। जिओ टैगिंग हेतु लंबित समस्त प्रकरणों को 2 दिवस के भीतर जिओ टैग की कार्यवाही पूर्ण करने कहा। श्री अग्रवाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अपूर्ण कार्यों को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। 


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version