गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। गरियाबंद जिले में विधानसभा निर्वाचन 2023 के दौरान होम वोटिंग, सेवा मतदाताओं एवं  ईटीपीबीएस के माध्यम से कुल 2089 डाक मतपत्र प्राप्त हुए है। इनमें विधानसभा क्षेत्र क्रमांक – 54 राजिम के 1110 मतपत्र तथा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक – 55 बिन्द्रानवागढ़ के कुल 979 डाक मतपत्र शामिल है। डाक मतपत्रों एवं प्राप्त ईटीपीबीएस के संबंध में डाकमत पत्र के नोडल अधिकारी भूपेन्द्र साहू ने बताया कि 30 नवम्बर तक दोनों विधानसभा क्षेत्रों से प्राप्त डाकमत पत्र एवं ईटीपीबीएस के अनुसार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 54-राजिम अंतर्गत नियत अवधि में एवीएससी,एवीपीडी श्रेणी के मतदाताओं से होम वोटिंग के माध्यम से कुल 14 डाक मतपत्र, मतदान प्रक्रिया में नियुक्त अधिकारियों/कर्मचारियों हेतु चयनित सुविधा केन्द्रों से 1059 डाक मतपत्र तथा सेवा मतदाताओं से ईटीपीबीएस के माध्यम से 37 डाक मतपत्र कुल 1110 डाक मतपत्र प्राप्त हुए हैं। 

इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 55- बिन्द्रानवागढ़ अंतर्गत नियत अवधि में एवीएससी,एवीपीडी श्रेणी के मतदाताओं से होम वोटिंग के माध्यम से कुल 14 डाक मतपत्र, मतदान प्रक्रिया में नियुक्त अधिकारियों/कर्मचारियों हेतु चयनित सुविधा केन्द्रों से 935 डाक मतपत्र तथा सेवा मतदाताओं से ईटीपीबीएस के माध्यम से 30 डाक मतपत्र कुल 979 डाक मतपत्र प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि प्राप्त समस्त डाक मतपत्रों को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार स्ट्रांग रूम में रखा गया है। डाक मतपत्रों की गणना 03 दिसम्बर को ईवीएम मशीन के वोटांे से पहले कृषि उपज मंडी परिसर में बनाएं गए मतगणना केन्द्र में की जायेगी।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version