टिकिट मांगना सबका अधिकार लेकिन टिकिट बटने के बाद पार्टी की जीत के लिए एकजुट होकर करें काम- छन्नी चंदू साहू

अंबागढ़ चौकी(गंगा प्रकाश)-ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने पार्टी की बूथ कमेटी की समीक्षा बैठक में कांग्रेस को जमीनी स्तर में मजबूत करने के लिए कार्य करने वाले विकासखंण्ड के सभी बूथ प्रभारियो को सम्मानित किया और इन बूथ प्रभारियो को मिशन  2023 एवं 24 की सफलता के लिए अपने अपने दायित्वो को पूरी ईमानदारी से निष्ठापूर्वक आगे बढाने का आहवान किया। 

बुधवार को ब्लाक मुख्यालय में ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा बूथ कमेटियो की समीक्षा बैठक का आयोजन किया। नगर के साहू धर्मशाला में आयोजित इस समीक्षा बैठक में चार घंटे तक खुज्जी विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू की अध्यक्षता में पार्टी के सभी 125 बूथ कमेटियो के कार्यो, कमियो, शिकायतों व समस्याओ की वन टू वन समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक का शुभारम्भ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पूजा अर्चना से हुआ। बैठक के प्रारंभ में ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने बूथ कमेटी की समीक्षा बैठक में बैठक के उद्देश्यों एवं भविष्य की कार्य योजनाओ की जानकारी दी । ब्लाक अध्यक्ष ने कहा की उनका काम है की पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओ व कार्यकर्ताओ के सहयोग से कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाना है और मिशन 23 एवं 24 की सफलता के लिए पार्टी के हर कार्यकर्ता की योग्यता एवं उर्जा तथा समय का उपयोग पार्टी के हित के लिए उनके प्रभाव वाले क्षेत्रो में करना है। बैठक में बूथ प्रभारियो ने अपने अपने प्रभार वाले बूथो की समस्याओ एवं मांगो को सामने रखा। इसके बाद विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू ने अपने विधानसभा क्षेत्र के सभी 68 मतदान केन्द्रो से मिले समस्याओ एवं मांगो को वन टू वन जवाब देकर कार्यकर्ताओ को संतुष्ट किया। समीक्षा बैठक में सैकडो की संख्या मे कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

प्रभारियो ने बताया हर केन्द्रो में है बडी मांगे,

बूथ कमेटियो की समीक्षा बैठक में ब्लाक के दोनो विधानसभा क्षेत्रो के पोलिंग बूथ प्रभारियो ने अपने अपने प्रभार वाले बूथो की समस्याए, शिकायतें , तथा ग्रामीण मतदाताओ से जुडी मांगे रखी। बूथ प्रभारियो ने खुलासा किया की कांग्रेस सरकार की कल्याणकारी योजनाओ से गांवो में हर वर्ग खुश है। लेकिन ग्राम के विकास के लिए बडी संख्या में मूलभूत सुविधाओ के विकास के लिए सडक, भवन, आहाता, पुल पुलिया, सहित अन्य निर्माण कार्यो की मांग कर रहे है। बूथ प्रभारियो ने कहा की यदि मांगो से जुडी समस्याओ को समय रहते पुरी कर दी जाए तो सभी मतदान केन्द्रो पार्टी को प्रचंण्ड जीत मिलेगी। 

इन बूथ प्रभारियो का हुआ सम्मान ,

पार्टी को ग्राउंड लेबल में मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओ को सक्रिय करने एवं कांग्रेस के भूपेश सरकार की योजनाओ एवं उपलब्धियो को जन जन तक पहुचाने के लिए उत्कृष्ठ कार्य करने वाले कांग्रेस के बूथ प्रभारियो को ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने स्मृति चिन्ह एवं प्रष्स्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इनमे रामेन्द्र गोआर्य, राजकुमार ध्रुवे, डेरहा मेश्राम, कुमारी जुरेषिया, दिलीप जुरेषिया, योगेष पटेल, बस्तर सलामे, प्रकाष गजभिये, ललित दखने, अनूर गोआर्य, सितेसिंह नेताम, पन्ना कुंजाम, हेमलता ठाकुर, तुरीत प्रसाद तिवारी , देवनारायण नेताम, जसवंत साहू, उदय प्रकाष यादव, बसंत मंडावी, उदेराम साहू, बेनीप्रसाद साहू, षेशवरी ध्रुवे, षंकर निशाद, पूनमचंद साहू, छोटेलाल कटेंगा, जगन साहू, कन्हैया नेताम, धर्मेन्द्र कोरे, मोहन ध््राुवे, बीरेन्द्र कोवाची, भैयाराम कुंजाम, षमीमुद्यीन कुरैषी, मनीश बंसोड, विनोद डेहरिया, मुकेष सिन्हा, गोविंद नुरेटी, श्रवण निशाद आदि को विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू ने श्रेश्ठ नेतृत्वकर्ता एवं उत्कृश्ठ बूथ प्रभारी का सम्मान प्रदान किया। 

टिकिट मिले या न मिले मिशन 23 व 24 की सफलता के लिए जान लडा देगे- छन्नी,

ब्लाक स्तरीय बूथ कमेटी की समीक्षा बैठक में कांग्रेस जनो का मनोबल व उत्साह बढाते हुए खुज्जी विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू ने कहा की कांग्रेस के हर कार्यकर्ता को विधानसभा चुनाव में टिकिट मांगने का अधिकार है। लेकिन पार्टी की टिकिट किसी एक को ही मिलती है। इसलिए इस बात का ध्यान रखे की जब पार्टी की ओर से टिकिट का एैलान हो जाए तो सारे गिले शिकवे भूलकर वे पार्टी की जीत के लिए अपनी पुरी ताकत झोक दे। 

खुज्जी विधायक श्रीमती साहू ने कहा की पार्टी ने मुझ जैसे एक छोटे से कार्यकर्ता व गरीब परिवार से जुडे किसान की बेटी व किसान की बहू को टिकिट देकर जो सम्मान दिया और विधायक बनाया उसका कर्ज मै जीवन भर उतार नही पाउंगी। विधायक ने कहा की जिला पंचायत सदस्य व विधायक बनने से पहले वह भी एक साधारण व्यक्ति की तरह खेती किसानी व मनरेगा का मजदूरी कर जीवन यापन कर रही थी। लेकिन पार्टी ने उसे जमीन से आसमान तक पहुचाया। इसलिए वह पार्टी की मजबूती के लिए ताउम्र काम करती रहेगी। खुज्जी विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू ने कहा की वर्ष 2023 में विधायक होने के नाते वे भी स्वाभाविक तौर से टिकिट की मांग करेगी। लेकिन पार्टी का जो भी निर्णय हो वह उसे शिरोधार्य है। विधायक छन्नी ने कहा की पार्टी टिकिट दे या न दे यह पार्टी का निर्णय है। लेकिन वह मिशन  2023 एवं 24 की सफलता एवं पार्टी की जीत के लिए अपने विधानसभा क्षेत्र में जान लडा देगी। विधायक ने सभी कांग्रेसजनो को पार्टी की मजबूती के लिए और प्रदेश में दोबारा कांग्रेस के भूपेश सरकार बनाने के लिए एकजुट होकर काम करने का आहवान किया। 

खुज्जी विधायक श्रीमती छन्नी ने कांग्रेसजनो को भाजपा के अफवाहो एवं झूठे प्रचारो का मुहॅं तोड जवाब देने की बात कही। उन्होने कहा की यदि पार्टी के किसी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी को मुझसे एवं किसी नेता से शिकायत  है तो व्यक्तिगत मिलकर या पार्टी फोरम में शिकायत करे। उन्होने कहा की सार्वजनीक स्थानो में नेताओ के खिलाफ आरोप लगाने से पार्टी की छवी खराब होती है। इसलिए ध्यान रखा जाए की रूबरू मिलकर या पार्टी के अंदर ही शिकवा , शिकायत , समस्या एवं गिले शिकवों को दूर किया जाए। विधायक श्रीमती साहू ने बूथ स्तर पर कांग्रेस की मजबूती के लिए काम कर रहे सभी बूथ प्रभारी, बूथ अध्यक्षो एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओ का आभार वयक्त किया और उनसे कांग्रेस के भूपेश सरकार बनाने के लिए अभी से मैदान में कमर कस कर आगे आने की अपील की।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version