गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन गरियाबंद द्वारा लखपति महिला पहल उन्मुखीकरण सह सम्मेलन का आयोजन जिला पंचायत के सभागार में किया गया। साथ ही जेण्डर संवेदीकरण अंतर्गत चलाई जा रही राष्ट्रीय अभियान 3.0 पर प्रमुखता से चर्चा किया गया। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन के एक वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन वर्ष मनाया जा रहा है। जिसके तहत प्रदेश भर में विविध कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। इसी परिप्रेक्ष्य में जिलें में लखपति महिला पहल अंतर्गत कार्य कर रही महिलाओं, कृषि सखी, पशु सखी, लखपति सीआरपी, संगठन पदाधिकारियों को विस्तार से लखपति पहल के बारे में बताया गया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रीता यादव ने बताया कि शासन की सभी महत्वपूर्ण योजनाओं की पहुंच आसानी से समूह की दीदियों तक पहुंच रही है। इसके लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लखपति के लिए चिन्हांकित महिलाओं द्वारा 02 से 03 कृषि व गैर कृषि आधारित गतिविधियां की जा रही है। इसके लिये सभी दीदीयों के लिए कार्ययोजना भी बनायी जा रही है। साथ ही विभिन्न विभागों का अभिसरण व लाभ दिलाया जा रहा है। महिलाओं को मुर्गी शेड, बकरी शेड, पशु शेड, मुर्गी चुजा, मछली जाल, आइसबाग, बागवानी हेतु फलदार पौधे, कृषि द्वारा विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कृषि आधारित गतिवधियों के अलावा गैर कृषि आधारित गतिविधियों को अपनाने पर जोर दिया।
जिला स्तरीय लखपति दीदी उन्मुखीकरण सह सम्मेलन हुआ सम्पन्न
कार्यक्रम में डीपीएम श्री पतंजलि मिश्र व प्रभारी बीपीएम फिंगेश्वर नीरज सिंह द्वारा लखपति पहल पर पावर पाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तार पूर्वक प्रस्तुतीकरण दिया गया। जिसमें बताया गया कि लखपति चिन्हांकन कैसे करे, किन गतिविधियों को करें, अभिसरण, आजीविका गतिविधियों पर परिचर्चा किया गया। इस दौरान लखपति दीदीयों की कहानी की जुबानी सत्र में सफलता की कहानियां सुनी गई। कार्यक्रम में राज्य कार्यालय से सुश्री अरूणा मिंज द्वारा उपस्थित समस्त महिलाओं को जेण्डर संवेदीकरण, लिंग आधारित भेदभाव के खिलाफ नई चेतन के 3.0 के तहत् जानकारी दी गई। साथ ही साप सीढ़ी का रोचक खेल खेलाते हुए प्रायोगिक रूप से जागरूक किया गया। इस दौरान महिलाओं ने बढ़-चढ़कर खेल में हिस्सा लिया।
लखपति महिला पहल में उत्कृष्ट कार्य करने वाली दीदीयों को किया गया सम्मानित
लखपति महिला पहल अंतर्गत सभी विकासखण्डों से आये हुए स्व-सहायता समूह की 50 दीदीयों को उत्कृष्ट कार्य करने पर उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सुशासन की 01 साल पूर्ण होने पर राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं को रंगोली के माध्यम से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में डीपीएम आशीष सिंह, रमेश वर्मा एवं समस्त विकासखण्डो से बीपीएम व स्टॉफ उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some
