गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। शासकीय प्राथमिक शाला धमनी में विद्या की देवी मां सरस्वती की आराधना का पर्व बसंत पंचमी एवं मातृ पितृ पूजन दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत धमनी के सरपंच अश्विनी राधेश्याम साहू अध्यक्षता संकुल समन्वयक सुखेन साहू एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में बीना साहू एवं सीमा तारक थे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र की पूजा अर्चन एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। छात्र-छात्राओं ने सभी अतिथियों का पुष्पाहार से स्वागत किया। मातृ पितृ पूजन दिवस के अवसर पर छात्रों ने उपस्थित माता-पिता एवं पालकों का आरती उतार कर पूजा वंदन किया तथा सभी को श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षक महेन्द्र पंत ने कहा बसंत पंचमी ऋतुराज बसंत के आगमन की बेला होती है जिसमें हमारे प्रकृति का नव श्रृंगार होता है। इस दिन ज्ञान की देवी मां सरस्वती की आराधना कर विद्या और बुद्धि प्राप्ति की कामना की जाती है। उन्होंने बताया की बच्चों में उच्च संस्कार विकसित करने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा 14 फरवरी को मातृ पितृ पूजन दिवस मनाने का निर्णय लिया गया है। जिससे माता-पिता और बच्चे के बीच सुमधुर संस्कार युक्त संबंध मजबूत हो सके। यह दिन माता-पिता के प्रति सम्मान, प्यार और समर्पण विकसित करने के लिए आयोजित है। माता-पिता अपने बच्चों के लिए पूरा जीवन समर्पित कर देते हैं इसलिए बच्चों का यह नैतिक कर्तव्य है की माता-पिता का सम्मान करें। बच्चों ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी तथा देश सेवा का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि ने बच्चों को माता-पिता तथा गुरु का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक महेन्द्र पंत ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानपाठिका प्रीति नायक पदमनी साहू शिक्षक उत्तम भारती अनीता राजपूत मनीषा दीवान पुरुषोत्तम साहू मीना कुर्रे वंदना साहू संतोषी सेन उमेश्वरी साहू मीना सोनवानी युगेश्वरी ढीढ़ी तथा शाला प्रबंधन समिति के सदस्य और पालक गण उपस्थित थे।
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
