जितेंद्र सिंह ठाकुर

सारंगढ़ (गंगा प्रकाश)।  जल जीवन मिशन द्वारा घर घर पीने  पानी पहुंचाने का लक्ष्य ग्राम पंचायत सालर में जाकर पूरी तरह  फैल नजर आती है। इस बस्ती में  निवासरत लगभग पांच सौ की आबादी पीने के पानी की समस्या से लंबे समय से जूझते हुए जीवन जीने को मजबूर है।

सारंगढ़ जिला मुख्यालय से आठ किमी दूर ग्राम सालर बस्ती में ग्रामवासी पानी की किल्लत से जूझ रहे है पर इनकी समस्या का सुध लेने वाला कोई नही है। गर्मी के दस्तक के साथ ही पानी की समस्या दिखने लगी है। ऐसा लगता है जन प्रतिनिधि व संबंधित विभाग को सालर निवासियों के इस समस्या से कोई सरोकार ही नही है। ग्रामीणों का कहना है कि सालर बस्ती में पानी की समस्या कोई नई बात नही है।सालो से इस समस्या के साथ जीवन जीने को मजबूर है।इन्हे लगभग एक किमी दूर बस्ती के बाहर स्कूल में लगे बोरवेल से पानी लाना पड़ता है। पर आज तक इस समस्या का कोई स्थाई हल प्रशासन और जन प्रतिनिधियों द्वारा नही निकाला गया है। जिस कारण हम ग्रामीणों को पानी की हर बुंद के लिए तरसना पड़ता है।

स्कूल में लगे बोरवेल से चल रही है जिंदगी

ग्रामीणों का कहना है कि बस्ती के बाहर स्कूल में लगे बोरवेल से उनकी पीने के पानी की जरूरत पूरी होती है। जिसमे सुबह से ही पानी के लिए लंबी कतार लगी रहती है। अगर कभी बोर खराब हो जाए तो पानी की समस्या और बढ़ जाती है।

जल जीवान मिशन का पता नही

 जल जीवन मिशन के तहत घर घर पानी पहुंचाने का लक्ष्य भारत सरकार द्वारा रखा गया है। पर सालर में इस योजना का लाभ ग्रामीणों को नही मिल पा रहा है। भोले भाले ग्रामीणों को जब जल जीवन मिशन के बारे में पूछा गया तो उनको इस योजना की कोई  जानकारी नहीं होने की बात कही। साथ ही कहने लगे की सरकार की ऐसी कोई योजना है जिससे उनके बस्ती में पानी की समस्या ठीक हो सकती है तो प्रशासन इस योजना का लाभ उन्हें क्यों नही दे रही ।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version