बलौदाबाजार(गंगा प्रकाश)। कसडोल विधानसभा के नगर पंचायत लवन स्थित पुलिस चौकी लवन नवीन पुलिस चौकी भवन लोकार्पण समारोह में अतिथि के रूप में शामिल होकर जनप्रतिनिधियों, मीडिया एवं पुलिस विभाग के उपस्थिति  में कसडोल विधायक एवं संसदीय सचिव सुश्री शकुंतला साहू ने वाहवाही लूटने के लिए नवीन भवन में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए विधायक निधि से 10लाख रुपए दिए जाने की घोषणा किये थे, जो कई महीनों गुजरने को है लेकिन विधायक का घोषणा अभी तक अधूरा है।जनता का विश्वास विधायक सुश्री शकुंतला साहू से उठता हुआ दिखाई दे रहा है।गौरतलब हो कि पूर्व में पुलिस चौकी लवन जर्जर हालत वाले भवन में संचालित हो रहा था जिसकी गम्भीरता को देखते हुए बलौदाबाजार जिले के संवेदनशील पुलिस अधीक्षक ने सक्रियता एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए पुलिस भवन के निर्माण के दिशा में उचित निर्णय लेते हुए आम जनता की समस्या को दुरुस्त एवं पुलिस विभाग के कर्मचारियों को समस्या से निजात दिलाते हुए बैरक के रूप में नवीन पुलिस भवन निर्माण कराकर उद्घाटन में अतिथि के रूप में कसडोल विधायक सुश्री शकुंतला साहू भी उपस्थित होकर विधायक निधि से 10 लाख अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए घोषणा कर जनता से विश्वास प्राप्त किए थे लेकिन घोषणा के बाद से अभी तक पुलिस विभाग को 10लाख की राशि प्राप्त नहीं हुआ है नहीं अतिरिक्त कक्ष का निर्माण हो पाया है।नवीन पुलिस चौकी भवन में एक हाल एवं एक प्रभारी कक्ष है।जंहा आवेदक एवं अनावेदक तो छोड़िए पुलिस विभाग के लोगों के लिए व्यवस्थित बैठने तक की जगह नहीं है।ऐसे में बाहर से आने वाले लोगों को कैसे बैठाया जाए यह पुलिस विभाग के लिए सोच का विषय एवं चुनौती रहा है।विधायक द्वारा भवन निर्माण का सपना दिखाया गया है तो उसे अमल में लाकर पूरा करने की दिशा में सार्थक पहल की जरूरत है अन्यथा लोग तो यही समझेंगे नेताओं की कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर है।इस विषय पर पुलिस चौकी प्रभारी उमेश वर्मा ने विधायक से चर्चा किये हैं कि बात बताया।वहीं वरिष्ठ पत्रकार गोलू कैवर्त को विधायक का निज सहायक राजकुमार साहू ने बताया कि राशि स्वीकृति के लिए प्रस्ताव भेज दिये हैं बहुत जल्दी मंजूरी मिलेगा।प्रेस क्लब यूनियन लवन अध्यक्ष योगेश साहू ने बताया कि पुलिस विभाग समाज का सच्चा सिपाही होता है उनकी समस्याओं एवं जनता की समस्या को निराकरण करना भी जनप्रतिनिधियों का नैतिक जिम्मेदारी है।विधायक को किये गए घोषणा को अविलंब पूरा कर सार्थक पहल का परिचय देना चाहिए।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version