गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। भाजपा द्वारा छत्तीसगढ़ में प्रस्तुत बजट पर काफी निराश व्यक्त करते हुए नगर के कांग्रेस कार्यकर्ता ओमप्रकाश बंछोर, हरिशंकर श्रीवास्तव, अनिल चंद्राकर, महेन्द्र ठाकुर, करीम खान, कमल यदु, नगर पंचायत उपाध्यक्ष रूखमणी मांडले, राजऋषि टंडन आदि ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आम जनता, किसान, महिला, युवा, गरीब, व्यापारी, शासकीय कर्मचारियों और मजदूरों सहित सर्वहारा वर्ग से मोदी की गारंटी के नाम पर पहले वोट लिए और अब पहले ही बजट में उनके हितों के लिए कुछ प्रावधान ना कर बजट को सरकार ने स्वयं खोखला निरूपित किया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि बजट में पांच सालों में जीएसडीपी 5 लाख से बढ़कर 10 लाख करोड़ करने का दावा किया है परंतु इसके लिए वर्तमान सरकार की क्या कार्य योजना होगी, क्या रोड मैप और ब्लूप्रिंट होगा, इसका कोई उल्लेख नहीं किया गया। छत्तीसगढ़ की गरीब जनता को 500 रू. में सिलेंडर देने का वादा राज्य के युवाओं को 50 प्रतिशत सब्सिडी के साथ ब्याज मुक्त ऋण सहित पंचायत स्तर पर रोजगार देने का प्रावधान भी इस बजट में नहीं किया है। कृषि एवं शिक्षा के बजट में कटौती छ.ग. के साथ घोर अन्याय है। कॉलेज के छात्र-छात्राओं को ट्रेवलिंग एलाउंस देने की बात करने वाली भाजपा इसका बजट में कोई प्रावधान नहीं कर छल ही किया है।
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
