गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री संतोषी श्रीवास्तव ने विष्णु देव साय सरकार के पहले बजट को छत्तीसगढ़ की महिलाओ युवाओं किसानों के भविष्य को संवारने वाला बजट बताते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है।उन्होने कहा है कि बजट में सभी वर्गों और सभी क्षेत्रों का ध्यान रखा गया है।यह बजट भाजपा सरकार का छत्तीसगढ़ के विकास को लेकर एक संकल्प बतलाता है।यह बजट मोदी की गारंटी को पूरा करने वाला बजट है इस बजट में महतारी वंदन किसानों को भुगतान प्रधानमंत्री आवास जल जीवन मिशन श्रीराम लला दर्शन मुफ्त इलाज भूमिहीन कृषि मजदूरों के लिए प्रावधान सहित मोदी की कई गारंटीयों को पूरा करने प्रावधान किया गया है।राज्य की आय बिना किसी पर कर का बोझ डाले 22 प्रतिशत बढ़ाने का लक्ष्य प्रशंसनीय है।प्रदेश के हर क्षेत्र हर विभाग हर वर्ग के लिए बजट में प्रावधान किए गए हैं इससे छत्तीसगढ़ के लोगो के जीवन में खुशहाली आएगी।वित्त मंत्री ओ पी चौधरी द्वारा पेश किए गए बजट में हमने बनाया है हम ही संवारेंगे की झलक साफ दिखती है।उन्होंने कहा यह बजट हर चुनौती को चुनौती दे रहा है।राज्य की आय बिना किसी पर कर का बोझ डाले 22 प्रतिशत बढ़ाने का लक्ष्य प्रशंसनीय है प्रदेश के हर क्षेत्र हर विभाग हर वर्ग के लिए बजट में प्रावधान किए गए हैं जिससे छत्तीसगढ़ के लोगो के जीवन में खुशहाली आएगी। यह बजट सही मायने में छत्तीसगढ़ के विकसित राज्य बनने के सपने को साकार करने के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
बजट में महिलाओं, युवाओं, कृषकों पर विशेष ध्यान दिया गया-संतोषी श्रीवास्तव
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
