छुरा(गंगा प्रकाश)। नगर के मिनी स्टेडियम में बसंतोत्सव पर्व मनाया गया । जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में छत्तर सिंह ठाकुर ,अध्यक्षता यशवंत यादव जिलाध्यक्ष भारतोल्लन संघ, विशेष अतिथि भोलेशंकर जायसवाल सभापति नगर पंचायत,सेवानिवृत्त शिक्षक चिंताराम सिन्हा ,वरिष्ठ शिक्षक मुरारी राम देवांगन , सन्तोष वर्मा प्राचार्य सरस्वती को मंदिर थे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, उसके पश्चात सामूहिक राष्ट्रगान , सामूहिक राष्ट्रगीत एवम मां सरस्वती की वंदना किया गया। योगाचार्य मिथलेश सिन्हा द्वारा उपस्थित बच्चों को सूर्य नमस्कार, ध्यान का अभ्यास कराया गया। बच्चो के द्वारा बसंत पंचमी आगमन के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम की सुंदर प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छतर सिंह ठाकुर ने कहा हमें प्रतिदिन अच्छे से मेहनत करके अध्ययन करना है और आगे बढ़ना है, अध्यक्षता कर रहे यशवंत यादव ने बच्चो को हमेशा राष्ट्र के प्रति जागरूक रहने की नसीहत दी । विशेष अतिथि सेवानिवृत्त शिक्षक चिंताराम सिन्हा द्वारा इतिहास के माध्यम से बसंत पंचमी के बारे मे बताया गया। कार्यक्रम के संयोजक समाज सेवी शीतल ध्रुव ने समस्त अतिथियों का अंग वस्त्र पहनाकर एवम साहित्य तथा लेखनी भेंट कर सम्मानित किया एवम समस्त विद्यालय के प्रभारी शिक्षको एवम बच्चो के आगमन पर आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में ,प्राचार्य कृष्ण कुमार साहू,वरिष्ठ शिक्षक मुरारीदेवांगन , बिन्दा साहू, थानेश्वरी यादव,मानसिंगनिषाद , पुनीत ठाकुर, चन्द्रभूषण निषाद, सुशील पाण्डेय, करुणा वर्मा, उमेश ढीढ़ी,’ संतोष सोरी, अनिता चंद्राकर, अलका सिन्हा अंजू कश्यप, रुपेश्वरी, गंगा बंजारे, टिकेश्वरी धुव, पुर्णिमा
, सेवक निषाद, हरीश शर्मा, अजयकांत पाण्डेय, सीता चरण नेताम, टोमन सिंह, मनोज, होरी लाल, किरन वर्मा, ओम डहरिया, ,भारती यादव, सरस्वती सिन्हा, कविता यदु,, फैनेश्वरी यादव, नंद्र, प्रेमन, यामिन, एवम छात्र छात्राए उपस्थित थे
बसंतोत्सव का पर्व मनाया गया । हुआ सूर्य नमस्कार, ध्यान, और सांस्कृतिक कार्यक्रम
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
