गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। जिला पंचायत सदस्य एवं राजिम विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी बनाए गए रोहित साहू ने कहा कि धोखेबाज,फरेबी, झूठ बोलने वाले, शराबी की नदिया बहने वाले, घपले घोटाले कर के भ्रष्टाचार की हदें पार करने वाले, छत्तीसगढ़ की धरती को कलंकित करने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से छत्तीसगढ़ की जनता को अब मुक्ति दिलानी है। श्री साहू ने राजिम विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से स्वयं को भाजपा प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद कहा की जनता ने हर हमेशा उन्हें आशीर्वाद दिया है और आज भी उन्हें भाजपा, भाजपा के शीर्ष और प्रादेशित नेतृत्व ने राजिम की जनता और कार्यकर्ताओं के प्रेम और स्नेह की बदौलत राजिम क्षेत्र  से भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकित किया है उसके लिए भी पार्टी के राष्ट्रीय व प्रादेशिक नेतृत्व की आभारी है। शनिवार को कार्यकर्ताओं के काफिले के साथ फिंगेश्वर पहुंचकर मां मौली माता मंदिर एवं फणिकेश्वर नाथ मंदिर का दर्शन पूजा अर्चना करने के बाद भाजपा नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा की भाजपा ने उन्हें जो अवसर दिया है तो पूर्ण समर्पण और सेवा भाव के साथ राजिम क्षेत्र का सर्वतोमुखी विकास ही हमारा एक मेव लक्ष्य रहेगा। उन्होंने कहा कि अपने पूरे शासन काल में कांग्रेस की सरकार और राजीम के कांग्रेस विधायक ने राजिम क्षेत्र की घोर अपेक्षा की। इसलिए हमारा यह दृढ़ विश्वास है कि राजिम में विधानसभा क्षेत्र तथा छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा यकीनन जीतेगी। भाजपा द्वारा प्रत्याशियों की घोषणा करने पर मुख्यमंत्री बघेल की टिप्पणी पर कटाक्ष करते हुए राजिम के घोषित बीजेपी प्रत्याशी रोहित साहू ने कहा कि ऊपर चेहरे से मुख्यमंत्री भले ही दिखावा कर रहे हो लेकिन भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची घोषित होने से होते ही मुख्यमंत्री बघेल के मन में डर समा गया है। रोहित साहू ने राजीम विधानसभा से अपनी जीत का विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि अपनी सरकार के भ्रष्टाचार से मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेश को कलंकित कर रखा है। हत्या, बलात्कार और बढ़ते अपराध ने पूरे प्रदेश दुर्गति कर दी है। सबसे बढ़िया छत्तीसगढ़िया इस भाव से सम्मानित करने वाले प्रदेश और राजिम क्षेत्र की जनता स्वयं को अपमानित महसूस कर रही है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version