प्रेम अग्रवाल

घरगोड़ा(गंगा प्रकाश)। 14 सितंबर को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान घरघोड़ा आगमन होने की चर्चा हो रही है जिसको लेकर घरघोडा के युवा पत्रकारो के द्वारा मुख्यमंत्री से मिलकर जनपद पंचायत के अधिकारी के सह पर हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया जाएगा । साथ ही पत्रकार संघ क्षेत्र की जन हितैषी समस्याओं को प्रमुखता से रखते हुए पत्रकारों की मांगों को भी रखेंगे । घरघोड़ा जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत भेंगारी व कया में 14 व 15 वित्तीय में ब्यापक पैमाने में आर्थिक अनियमितता है ग्राम पंचायत सरपंच सचिव उपअभियंता के द्वारा मिलीभगत करके सरपंच रिश्तेदार बेटी पूजा माझी , देवर धनीराम माझी देवरानी रामवती मांझी सचिव पटेल के बेटी दामाद इलेक्ट्रिकल प्रो नरेश पटेल / पटेल  इलेक्ट्रिकल घरघोड़ा को भुगतान कर धारा 40 का उल्लंघन किया गया है अनेको बिना जीएसटी नम्बर बिना दुकान वालो का बिना सामग्री क्रय किये फर्जी बिल लगाकर लाखों रुपए का फर्जी भुगतान कर आहरण किया है ।जिसमे सामग्री क्रय व निर्माण कार्य सामग्री का बिल लगाया गया है साथ ही पंचायत में किये गए निर्माण कार्य भी घटिया किस्म की सामग्री का उपयोग करके बनाया गया है । ग्राम पंचायत भेंगारी में शौचालय का निर्माण भी गुणवत्ताहीन है अधूरे निर्माण का भी भुगतान आहरण कर लिया गया है । 4 बार के निलंबित सचिव का विभागीय जांच रहा है उसके बाद भी जनपद अधिकारी के द्वारा 50 से 60 किमी दूर कया पंचायत का अतिरिक्त प्रभार सौंप कर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है । कया पंचायत में भी सचिव उपअभियंता के द्वारा मिलीभगत करके सरपंच रिस्तेदारों के नाम पर आहरण किया गया है । कया व भेंगारी पंचायत में कार्य योजना के विपरीत नियम विरुद्ध व्यय किया गया है 15 वें वित्त की राशि का कया एवम भेंगारी में दो माह के अंदर 24 लाख का भुगतान किया गया है। जिसका भौतिक सत्यापन किया जाने से भ्रष्टाचार उजागर होगा । ग्राम पंचायत कया व भेंगारी पंचायत में बिना प्राकलन के निर्माण कार्य एवम राशि का व्यय किया गया है मूल्यांकन की कॉपी जाँच जाए । भेंगारी और कया पंचायत में निर्माण कार्यों सहित सामग्री क्रय का भौतिक सत्यापन कर दोनों पंचायत के सरपंच सचिव श्याम लाल पटेल उपअभियंता यादव के ऊपर कार्यवाही करने का कष्ट करें जिससे जन हितैषी कांग्रेस सरकार की छवि को धूमिल होने से बचाया जा सके । ग्राम पंचायत में मनरेगा कार्य मे वृक्षारोपण से लेकर जमीन समतली करण तालाब गहरीकरण में खुलकर भ्रष्टाचार किया गया हैं । पंचायत मंत्री , जिला सीइओ , जनपद सीईओ से शिकायत के पश्चात भी जनपद पंचायत अधिकारी के द्वारा किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नही की जा रही है , अपितु उन्हें संरक्षण देकर बचाने का प्रयास करने की बात कही जा रही है ।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version